Skip to main content

ताजा खबर

“मैंने इसे पहले कभी नहीं जीता है, इसलिए…”, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए बेताब है पैट कमिंस

“मैंने इसे पहले कभी नहीं जीता है, इसलिए…”, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए बेताब है पैट कमिंस

Pat Cummins (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचोंं की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2014-15 से एक भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है। वहीं, भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली दोनों सीरीज जीती हैं, आगामी सीरीज में भी कंगारूओं को मात देकर रोहित शर्मा एंड कंपनी हैट्रिक लगाना चाहेगी।

इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का कहना है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतना टीम के अधिकांश खिलाड़ियों का एक अधूरा सपना है। कमिंस ने अब तक भारत के खिलाफ चार टेस्ट सीरीज खेली है, और उन्हें भरोसा है कि आगामी सीरीज में टीम घर में भारत को शिकस्त देगी।

यह वह ट्रॉफी है जिसे मैंने पहले कभी नहीं जीता है- पैट कमिंस

पैट कमिंस ने Fox Cricket, पर बात करते हुए बताया,

यह वह ट्रॉफी है जिसे मैंने पहले कभी नहीं जीता है… यह एक ऐसी ट्रॉफी है जिसे हमारे ग्रुप के कई खिलाड़ी नहीं जीत पाए हैं। हमने टेस्ट ग्रुप के रूप में पिछले कुछ वर्षों में कुछ आश्चर्यजनक चीजें हासिल की हैं। आप घरेलू मैदान पर हर सीरीज जीतने के लिए खुद को बैक करते हैं। मुझे लगता है कि आपको प्रयास करने की जरूरत है। इस समर हमारे सामने यही सबसे बड़ी चुनौती है। वे वास्तव में एक अच्छी टीम हैं। हमने उनके साथ काफी खेला है, हम उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं और हम अभी एक अच्छी स्थिति में भी हैं।

ब्रेक का कभी अफसोस नहीं होता- कमिंस

पैट कमिंस स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दौरे में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। तेज गेंदबाज का कहना है कि वह ब्रेक के बाद तरोताजा होकर वापस लौटेंगे, जो उनके खेल में भी मदद करेगा।

जो भी ब्रेक के बाद वापस आता है, वह थोड़ा तरोताजा होता है। आपको इसका कभी अफसोस नहीं होता। मैं लगभग 18 महीने से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से बिना ब्रेक के गेंदबाजी कर रहा हूं। इससे मुझे पूरी तरह से गेंदबाजी से 7 या 8 हफ्ते का ब्रेक मिल जाएगा और मेरी बॉडी भी रिकवर होगी।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...