Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्राॅफी और T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच गौतम गंभीर को सौरव गांगुली से मिली वाॅर्निंग, कहा ‘यहां होगी अग्निपरीक्षा’ 

चैंपियंस ट्राॅफी और T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच गौतम गंभीर को सौरव गांगुली से मिली वाॅर्निंग, कहा ‘यहां होगी अग्निपरीक्षा’ 

Gautam Gambhir and Sourav Ganguly (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया। यह रिकाॅर्ड तीसरी बार है जब भारत ने टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था।

हेड कोच गौतम के कार्यकाल में टीम इंडिया ने एशिया कप 2025, चैंपियंस ट्राॅफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अभी तक किसी भी कोच के कार्यकाल में टीम इंडिया ने दो आईसीसी ट्राॅफियां नहीं जीती हैं।

दूसरी ओर, इस सब के बावजूद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने गौतम को एक गंभीर सुझाव दिया है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने टीम इंडिया और कोच को वाॅर्निंग देते हुए कहा कि भारत को यहीं पर नहीं रुकना है, बल्कि उन्हें सचेत होने की जरूरत है।

सौरव गांगुली की बड़ी प्रतिक्रिया

भारत की खिताबी जीत के बाद, मनी कंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने कहा- व्हाइट बाॅल क्रिकेट में उनकी (गौतम गंभीर) असली परीक्षा साउथ अफ्रीका मे होने वाले वर्ल्ड कप (2027) में होने वाली है। वहां की कंडीशन टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा लेगी। लेकिन मुझे विश्वास है कि उनके के पास जो टीम है, उससे वह इसमें सफल होंगे।

गांगुली ने आगे भारतीय टीम को अपने प्रदर्शन सुधारने की नसीहत देते हुए कहा- टेस्ट क्रिकेट में भारत को बेहतर करने की जरूरत है। ऐसा करने के लिए उन्हें विकेट के बारे में सोचना होगा। उन्हें अपने तरीके से विकेट निकालने की जरूरत है। इंग्लैंड सीरीज को लें, घरेलू मैदान पर टर्नर पिचों पर खेलने की जरूरत नहीं है। अच्छे विकेट अच्छे परिणाम देते हैं।

खैर, अब भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 को जीतने के बाद 2 महीने तक कोई भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलने वाली है। 6 जून से वह अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी, जिसकी शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। उसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

আরো ताजा खबर

चोट के कारण एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा; अफगानिस्तान सीरीज से करेंगे वापसी

Nahid Rana (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) चोट के कारण सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।...

SM Trends: 1 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2026 कैरेबियन प्रीमियर लीग में, गुयाना अमेजन वॉरियर्स के फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने एक हाथ से बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। डीप मिड-विकेट पर...

“चलो साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाते हैं” – बेटे रियो के क्रिकेट के सफर की शुरुआत पर सुरेश रैना ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Suresh Raina Celebrates Son Rio’s First Steps in Cricket with Emotional Post (image via X) Suresh Raina son Rio: भारत के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी...

BBL 2026-27 में बेन स्टोक्स की धमाकेदार एंट्री, एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ साइन किया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग  में खेलते नजर आएंगे। स्टोक्स ने 2026-27 सीजन के लिए एडिलेड...