Skip to main content

ताजा खबर

जोश इंग्लिस ने 43 गेंद में पूरा किया शतक, एरोन फिंच के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रचा इतिहास

जोश इंग्लिस ने 43 गेंद में पूरा किया शतक, एरोन फिंच के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रचा इतिहास

Josh Inglis (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान तूफानी शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वो अब ऑस्ट्रेलिया केलिए  सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 43 गेंदों में शतक पूरा किया। इसी के साथ जोश ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में 47 गेंदों में शतक पूरा किया था।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 मैच में जोश इंग्लिस की शतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन बनाए। उन्होंने 49 गेंद में 103 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने सात छक्के और इतने ही चौके लगाए। जोश का टी-20 इंटरनेशनल में ये दूसरा शतक है। जोश ने ग्रीन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। इससे पहले, उनका पहला टी20 शतक भारत के खिलाफ आया था।

जोश इंग्लिस ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

वहीं टी-20 में ये इंगलिस का चौथा टी20 शतक है। उनके नाम 17 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 29 से ज्यादा की औसत से 3,211 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 147 से अधिक है। इस शतक के साथ ही इंग्लिस दो या उससे अधिक टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। उन्होंने एरोन फिंच की बराबरी की। ग्लेन मैक्सवेल के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। मैक्सवेल ने पांच शतक जड़े हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक

43 गेंदें: जोश इंग्लिस(2024)

47 गेंदें: आरोन फिंच (2013)

47 गेंदें: जोश इंग्लिस(2023)

47 गेंदें: ग्लेन मैक्सवेल (2023)

49 गेंदें: ग्लेन मैक्सवेल (2016)

जोश इंग्लिस ने इस मैच में मैदान पर आते ही रौद्र रूप घारण कर दिया और अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने अपना अर्धशतक इस मैच में छक्का लगाकर पूरा किया और इसके बाद भी उनकी तूफानी बल्लेबाजी जारी रही और उन्होंने अपना शतक 43 गेंदों पर पूरा कर लिया। उन्होंने अपना शतक लगातार दो छक्के जड़ते हुए पूरा किया और इस दौरान उनकी पारी से 7 छक्के और 7 चौके निकले। जोश ने इस मैच में 49 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली और इस दौरान 7 छक्के और 7 चौके लगाए।

আরো ताजा खबर

18 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026 Auction: ‘मिडिल ऑर्डर पर ध्यान नहीं दिया’ ऑक्शन के बाद गुजरात टाइटंस को लेकर पूर्व सेलेक्टर का बड़ा बयान अपने...

SM Trends: 18 दिसंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राॅफी 2025 का फाइनल मैच आज 18 दिसंबर को झारखंड और हरियाणा के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में...

IPL 2026 Auction: ‘मिडिल ऑर्डर पर ध्यान नहीं दिया’ ऑक्शन के बाद गुजरात टाइटंस को लेकर पूर्व सेलेक्टर का बड़ा बयान

Gujarat Titans (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर गुजरात टाइटंस (GT) पर सवाल उठने लगे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर व चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत...

NZ vs WI: तीसरे टेस्ट में काॅन्वे-लाथम की 323 रनों की साझेदारी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के लिए बना डाला ये महारिकाॅर्ड

NZ vs WI 3rd test (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज 18 दिसंबर को बे ओवल में शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कीवी...