Skip to main content

ताजा खबर

जोश इंग्लिस ने 43 गेंद में पूरा किया शतक, एरोन फिंच के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रचा इतिहास

जोश इंग्लिस ने 43 गेंद में पूरा किया शतक, एरोन फिंच के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रचा इतिहास

Josh Inglis (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान तूफानी शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वो अब ऑस्ट्रेलिया केलिए  सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 43 गेंदों में शतक पूरा किया। इसी के साथ जोश ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में 47 गेंदों में शतक पूरा किया था।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 मैच में जोश इंग्लिस की शतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन बनाए। उन्होंने 49 गेंद में 103 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने सात छक्के और इतने ही चौके लगाए। जोश का टी-20 इंटरनेशनल में ये दूसरा शतक है। जोश ने ग्रीन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। इससे पहले, उनका पहला टी20 शतक भारत के खिलाफ आया था।

जोश इंग्लिस ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

वहीं टी-20 में ये इंगलिस का चौथा टी20 शतक है। उनके नाम 17 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 29 से ज्यादा की औसत से 3,211 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 147 से अधिक है। इस शतक के साथ ही इंग्लिस दो या उससे अधिक टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। उन्होंने एरोन फिंच की बराबरी की। ग्लेन मैक्सवेल के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। मैक्सवेल ने पांच शतक जड़े हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक

43 गेंदें: जोश इंग्लिस(2024)

47 गेंदें: आरोन फिंच (2013)

47 गेंदें: जोश इंग्लिस(2023)

47 गेंदें: ग्लेन मैक्सवेल (2023)

49 गेंदें: ग्लेन मैक्सवेल (2016)

जोश इंग्लिस ने इस मैच में मैदान पर आते ही रौद्र रूप घारण कर दिया और अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने अपना अर्धशतक इस मैच में छक्का लगाकर पूरा किया और इसके बाद भी उनकी तूफानी बल्लेबाजी जारी रही और उन्होंने अपना शतक 43 गेंदों पर पूरा कर लिया। उन्होंने अपना शतक लगातार दो छक्के जड़ते हुए पूरा किया और इस दौरान उनकी पारी से 7 छक्के और 7 चौके निकले। जोश ने इस मैच में 49 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली और इस दौरान 7 छक्के और 7 चौके लगाए।

আরো ताजा खबर

3 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें पहली बार मिला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट

3 overseas players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का मिनी-ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर को संपन्न हुआ। इस ऑक्शन में जहां कई बड़े और स्थापित खिलाड़ियों पर करोड़ों की...

IPL 2026: अश्विन का बड़ा बयान, KKR की कप्तानी पर अजिंक्य रहाणे को लेकर उठे सवाल

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन के बाद दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन ने...

IPL 2026: ‘मजा आ रहा है भैया’ – CSK से ₹14.20 करोड़ मिलने पर वीर के साथ जश्न में डूबे रिंकू और यूपी के खिलाड़ी

Rinku and UP teammates (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन अबू धाबी में उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटर प्रशांत वीर के लिए किसी सपने से कम नहीं रहा।...

SM Trends: 17 दिसंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Tweets (image via X) ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल 326 रन पर खत्म किया, जिसमें एलेक्स कैरी और उस्मान ख्वाजा का अहम योगदान रहा। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड...