Skip to main content

ताजा खबर

जारी एशेज सीरीज के बीच ब्रेट ली का बड़ा दावा, कहा ‘मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण सबसे बेहतरीन’

जारी एशेज सीरीज के बीच ब्रेट ली का बड़ा दावा, कहा ‘मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण सबसे बेहतरीन’

brett lee (Image credit Twitter – X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण की जमकर तारीफ की है और इसे देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग अटैक बताया है। मौजूदा टीम में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और अनुभवी स्पिनर नाथन लायन शामिल हैं। ब्रेट ली का मानना है कि यह चौकड़ी ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती 2000 के दशक के मशहूर गेंदबाजी आक्रमण से भी आगे निकल चुकी है।

ब्रेट ली, जिन्हें बिंगा के नाम से भी जाना जाता है, ने अपने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में टेस्ट में 310, वनडे में 380 और टी20 में 28 विकेट लिए थे। बिंगा के अनुसार, मौजूदा गेंदबाज न सिर्फ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि हर परिस्थिति में मैच जिताने की क्षमता भी रखते हैं।

मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को ब्रेट ली ने बताया सबसे महान

आंकड़ों की बात करें तो कमिंस, स्टार्क, हेजलवुड और लायन चारों मिलकर अब तक 389 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और कुल 1,586 विकेट ले चुके हैं। नाथन लायन ने 140 टेस्ट मैचों में 562 विकेट लिए हैं, जबकि मिचेल स्टार्क ने 102 टेस्ट में 420 खिलाड़ियों को आउट किया है। कप्तान पैट कमिंस के नाम 71 टेस्ट में 309 विकेट हैं और जोश हेज़लवुड ने अब तक 295 विकेट हासिल किए हैं।

ये चारों गेंदबाज़ 35 टेस्ट मैचों में एक साथ खेले हैं, जिनमें उन्होंने 567 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 22 मैचों में जीत दिलाई है। ब्रेट ली का कहना है कि यह रिकॉर्ड अपने आप में उनकी महानता को दिखाता है।

हालांकि, 2000 के दशक में ग्लेन मैक्ग्राथ, शेन वॉर्न, जेसन गिलेस्पी और ब्रेट ली की चौकड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 1,842 विकेट लिए थे और ऑस्ट्रेलिया के दबदबे की नींव रखी थी। फिर भी ब्रेट ली मानते हैं कि मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण अब भी उस समय से बेहतर है।

ब्रेट ली ने कहा कि अलग अलग दौर की तुलना करना मुश्किल होता है, लेकिन आंकड़ों और निरंतरता को देखें तो मौजूदा गेंदबाज आगे हैं। उन्होंने स्कॉट बोलैंड की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन वे बेहद शानदार गेंदबाज हैं। अंत में ब्रेट ली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस इन गेंदबाजों की अहमियत शायद तब समझेगी, जब ये क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...