Skip to main content

ताजा खबर

जब विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड तोड़, भारत को पाकिस्तान के खिलाफ दिलाई थी सबसे बड़ी वनडे जीत 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

आज के ही दिन यानि कि 11 सितंबर को पिछले साल पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) ने सचिन तेंदलुकर के एक रिकाॅर्ड तोड़, भारत को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दिलाई थी।

गौरतलब है कि कोहली ने सचिन के ज्यादातर क्रिकेट रिकाॅर्ड्स को तोड़ दिया है, और अब वह उनके शतकों के शतक रिकाॅर्ड का तेजी से पीछा कर रहे हैं। क्रिकेट गलियारों में अक्सर कोहली की तुलना तेंदुलकर से होती रहती है।

खैर, 11 सितंबर 2023 को विराट कोहली ने एशिया कप में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में सचिन एक रिकाॅर्ड को तोड़, भारत को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दिलाई थी।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली के 122* और केएल राहुल के 111* की शानदार पारी के दम पर 356/2 का बड़ा स्कोर बनाया था। राहुल और कोहली के बीच 233 रनों की साझेदारी हुई थी।

तो वहीं जब पाकिस्तान इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह सिर्फ 128 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। भारत ने मैच में 228 रनों से जीत हासिल की थी, जो उसकी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है।

इस खास रिकाॅर्ड को कोहली ने किया था अपने नाम

इसके अलावा कोहली ने इस मैच में 122* रनों की नाबाद पारी के साथ, वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 13 हजार रन पूरे किए थे। कोहली ने यह कारनामा सिर्फ 267 पारियों में कर दिखाया, तो वहीं सचिन ने वनडे क्रिकेट में 13 हजार रन बनाने के लिए 321 पारियां खेली थी। इसके अलावा यह कोहली का वनडे क्रिकेट में 47वां शतक था और करियर का 77वां। इस खास मौके पर वह नाबाद रहे थे।

भारत से मिले 357 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान 128 रनों पर ही सिमट गई थी। भारत की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव ने पांच विकेट हासिल किए थे, जबकि पाकिस्तान की ओर से इंजरी के कारण नसीम शाह और हारिस रउफ बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए थे।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...