Skip to main content

ताजा खबर

जन्मदिन के मौके पर Abhishek Sharma को मारा गया ताना, युवराज सिंह ने इंस्टा पर किया ये काम

Abhishek Sharma And Yuvraj Singh (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया से डेब्यू कर चुके युवा बल्लेबाज Abhishek Sharma के सिर पर युवराज सिंह का हाथ है, जहां इस खिलाड़ी ने सिक्सर किंग के अंडर काफी ट्रेनिंग की है। साथ ही शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा युवराज सिंह के खास लोगों की लिस्ट में आते हैं, इस बीच अब सिक्सर किंग की एक नई रील वीडियो वायरल हो रही है और ये अभिषेक से जुड़ी है।

कब हुआ था Abhishek Sharma का डेब्यू?

IPL 2024 मे धाकड़ प्रदर्शन करने का Abhishek Sharma को फल मिला था, जहां Zimbabwe के खिलाफ इस बल्लेबाज ने टी20 प्रारूप में टीम इंडिया से अपना डेब्यू किया था। साथ ही अपने दूसरे ही टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक ने शतक जड़ दिया था, वहीं इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अभी तक 5 टी20 मैच खेले हैं और 124 रन बनाए है। जब लंका दौरे पर इस बल्लेबाज का चयन नहीं हुआ था, तो फैन्स काफी नाराज थे।

युवराज सिंह ने ली Abhishek Sharma की फिरकी

*Abhishek Sharma के जन्मदिन पर युवराज सिंह ने रील वीडियो की शेयर।
*वीडियो में अभिषेक कर रहे हैं बल्लेबाजी, युवराज देख रहे हैं उनका अभ्यास।
*युवराज ने कहा सिंगल ले लो महाराज, साथ ही लिखा मजेदार कैप्शन भी।
*कैप्शन में जन्मदिन विश करने के अलावा युवराज ने दी अभिषेक को खास सलाह।

युवराज सिंह की ये रील वीडियो हुई वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं Abhishek Sharma

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Sharma (@abhisheksharma_4)

फिर से युवराज सिंह के पिता आए सुर्खियां

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर खबरों में बने रहते हैं, ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है। हाल ही में योगराज सिंह ने फिर से धोनी को लेकर बड़ी बात बोली थी, उन्होंने कहा था कि धोनी के कारण मेरे बेटे का करियर खराब हुआ है और मैं धोनी को कभी भी माफ नहीं करूंगा। साथ ही योगराज सिंह ने कपिल देव के खिलाफ भी काफी कुछ बोला था, इससे पहले भी योगराज सिंह इस तरह के बयान मीडियो में दे चुके हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RCB vs DC मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच होने जा रहा है। बता दें...

IPL 2026: हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स? यहां जानें 

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम...

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें...

17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: पंजाब किंग्स ने एक आसान मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया जारी आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले...