Skip to main content

ताजा खबर

खिलाड़ियों ने जय शाह को खास दिन पर किया विश, इस लिस्ट में शामिल है कुछ दिग्गजों के नाम भी

खिलाड़ियों ने जय शाह को खास दिन पर किया विश इस लिस्ट में शामिल है कुछ दिग्गजों के नाम भी

Jay Shah (Photo Source; Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष जय शाह आज यानी 22 सितंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। जय शाह के कार्यकाल में भारतीय टीम का प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। आज यानी 22 सितंबर को भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा चुके पहले टेस्ट मैच को 280 रनों से अपने नाम किया और जय शाह को उनके जन्मदिन पर खास तोहफा भी दिया।

बता दें कि जय शाह के कार्यकाल में भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। हालांकि उन्हें फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम को एक मैच में भी हार का सामना करना नहीं पड़ा था। हाल ही में उन्हें ICC का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जिससे वे ICC के अब तक के सबसे युवा चेयरमैन बन गए हैं।

जय शाह के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी:

आपको बता दें कि ICC के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्‍त हो जाएगा। जिसके बाद जय शाह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। इस तरह जय शाह ICC के चेयरमैन बनने वाले 5वें भारतीय बन जाएंगे। इससे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2019 में जय शाह को सचिव पद की जिम्मेदारी दी थी। गौरतलब है कि जय शाह BCCI के सचिव होने के साथ-साथ एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी हैं। वह 2021 में एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बने थे। अब जय शाह को एक और महत्वपूर्ण पद संभालते हुए देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

‘वह कोहली-रोहित का मिला-जुला रूप है’ संजू सैमसन की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने दिया बड़ा बयान 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए...

‘वो अमीर बच्चा जो गरीब बच्चों को हराने के लिए बुलाता है’ – शोएब अख्तर ने भारत की T20 WC जीत पर प्रतिक्रिया दी

Shoaib Akhtar reacts to India’s T20 World Cup victory (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत...

बुमराह से लेकर चक्रवर्ती तक, इन 5 गेंदबाजों ने झटके T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा विकेट 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हो चुका है। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला गया। फाइनल में टीम...

T20 World Cup 2026: टूर्नामेंट के टॉप 5 रन-स्कोरर्स पर डालें एक नजर

Top 5 Highest Run Scorers Of T20 World Cup 2026 (image via getty) 2026 टी20 विश्व कप में कई बैट्समैन ने जबरदस्त हिट्स लगाए। हालांकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल...