Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, WPL 2025 के शेड्यूल की हुई घोषणा

Womens Premier League (Photo Source: Twitter)

आज यानी 16 जनवरी को महिला प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल की घोषणा हो गई है। आगामी टूर्नामेंट 14 फरवरी से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गुजरात जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस बार डब्लूपीएल का आयोजन चार शहरों में होगा। इसमें वड़ोदरा (Vadodara), बेंगलुरु (Bengaluru), लखनऊ (Lucknow) और मुंबई (Mumbai) शामिल हैं।

महिला प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। तमाम फैंस ने स्मृति मंधाना की कप्तानी और बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की थी। सबके मन में यही सवाल उठ रहा था कि WPL 2025 की शुरुआत कब होगी? अब इस पर से पर्दा उठ गया है और शेड्यूल की घोषणा हो गई है।

यह रहा महिला प्रीमियर लीग 2025 का शेड्यूल:

4⃣ Cities
5⃣ Teams
2⃣2⃣ Exciting Matches

Here’s the #TATAWPL 2025 Schedule 🔽

𝗠𝗮𝗿𝗸 𝗬𝗼𝘂𝗿 𝗖𝗮𝗹𝗲𝗻𝗱𝗮𝗿𝘀 🗓️ pic.twitter.com/WUjGDft30y

— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 16, 2025

बता दें कि, महिला प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मैच 13 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल 15 मार्च को होगा। यह फाइनल भी मुंबई में ही खेला जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि सभी मैच भारतीय समय के अनुसार शाम को 7:30 बजे खेले जाएंगे।

महिला प्रीमियर लीग 2023 सीजन को मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अपने नाम किया था, जबकि 2024 सीजन के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी। बता दें कि WPL 2025 के मिनी ऑक्शन में सभी 5 टीमों ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया था।

वडोदरा के मैदान पर

14 फरवरी : गुजरात बनाम आरसीबी
15 फरवरी : मुंबई बनाम दिल्ली
16 फरवरी : गुजरात बनाम यूपी
17 फरवरी : दिल्ली बनाम आरसीबी
18 फरवरी : गुजरात बनाम मुंबई
19 फरवरी : यूपी बनाम दिल्ली

बेंगलुरु के मैदान पर

21 फरवरी : आरसीबी बनाम मुंबई
22 फरवरी : दिल्ली बनाम यूपी
24 फरवरी : आरसीबी बनाम यूपी
25 फरवरी : दिल्ली बनाम गुजरात
26 फरवरी : मुंबई बनाम यूपी
27 फरवरी : आरसीबी बनाम गुजरात
28 फरवरी : दिल्ली बनाम मुंबई
1 मार्च : आरसीबी बनाम दिल्ली

लखनऊ के मैदान पर

3 मार्च : यूपी बनाम गुजरात
6 मार्च : यूपी बनाम मुंबई
7 मार्च : गुजरात बनाम दिल्ली
8 मार्च : यूपी बनाम आरसीबी

मुंबई के मैदान पर

10 मार्च : मुंबई बनाम गुजरात
11 मार्च : मुंबई बनाम आरसीबी
13 मार्च : एलिमिनेटर
15 मार्च : फाइनल

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप जीतने के बाद वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर ने किया ‘गिरिवलम’, देखें वायरल वीडियो!

Varun Chakravarthy and Washington Sundar (image via getty) वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर की स्पिन जोड़ी को रविवार, 08 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को फाइनल...

‘मैं हमेशा से मुश्किल काम करना चाहता था’ – T20 वर्ल्ड कप जीत पर जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah opens up on T20 World Cup victory (image via getty) जसप्रीत बुमराह ने कहा कि क्रिकेट खेलने का उनका मोटिवेशन प्रेशर सिचुएशन में मौजूद रहने और अपने प्लान...

SM Trends: 12 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में कैपिटल्स टीम के...

IPL 2026: बड़ी खबर, गुजरात टाइटंस ने विजय दहिया को नया सहायक कोच नियुक्त किया 

Vijay Dahiya (Image Credit- Twitter X) 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें जीटी...