
Axar Patel (Photo Source: X)
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से कोलकाता में शुरू हो रही है। टीम इंडिया ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पहले मुकाबले के लिए जमकर तैयारियां कर रही है। इस बीच, उप-कप्तान अक्षर पटेल ने टीम में सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से हार के बाद बीसीसीआई सपोर्ट स्टाफ से काफी ज्यादा निराश हैं। बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सितांशु कोटक को बैटिंग कोच नियुक्त किया है, इस फैसले से काफी लोग हैरान हैं।
अक्षर पटेल ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बोली यह बात
अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बताया कि, टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर कोई भी विवाद नहीं है। स्पोर्ट्सकीडा के अनुसार अक्षर ने कहा,
“सपोर्ट स्टाफ के बारे में, मैं पिछले तीन महीनों से टीम के साथ नहीं था, इसलिए मुझे नहीं पता कि ऑस्ट्रेलिया में क्या हुआ, लेकिन यहां सपोर्ट स्टाफ वही हैं और हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि हम मैचों में क्या करना चाहते हैं। हम जो भी इनपुट चाहते हैं, उसके अनुसार हम बल्लेबाजी या गेंदबाजी कोच से बात करते हैं। टी20 में, यह एक तेज खेल है, इसलिए हम महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में जल्दी से बात करते हैं, इसलिए हम इस बारे में बात करते हैं कि मेरी (या किसी का) रोल क्या है।”
टीम में सिर्फ ओपनर की पोजिशन फिक्स है- अक्षर पटेल
अक्षर पटेल ने आगे बात करते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि टीम में सिर्फ ओपनरों की जगह ही फिक्स हैं, बाकी कोई भी स्लॉट किसी खिलाड़ी के लिए फिक्स नहीं है।
“बल्लेबाजी के लिहाज से, हमारे ओपनर तय हैं और नंबर 3-7 तक सभी को फ्लेक्सिबल रहने के लिए कहा गया है। स्थिति और मैचअप के आधार पर कोई भी कभी भी आ सकता है। चाहे वह फ्लोटर हो या फिनिशर। नंबर 3-7 पर बल्लेबाजी करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं है।”
26 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य
IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल
25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

