
Team India (Pic Source-X)
टीम इंडिया ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 280 रनों से हराया। पहले मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं इस जीत के साथ मेजबान दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है।
इस दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई थी। हालांकि बीसीसीआई को कानपुर में शुरू हो रहे 27 सितंबर से दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान करना था। उन्होंने आज यानी 22 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया की दूसरे टेस्ट में टीम की भी घोषणा कर दी है।
सबसे खास बात यह है कि इस स्क्वॉड में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को करते हुए देखा जाएगा जबकि उनके साथ ओपनिंग यशस्वी जायसवाल करते हुए नजर आएंगे। नंबर तीन पर शुभमन गिल को खेलते हुए देखा जाएगा जिन्होंने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओर से महत्वपूर्ण शतक जड़ा था।
इसके अलावा टीम में वही सब खिलाड़ी है जो पहले टेस्ट मैच में थे। भले ही अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हो लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्हें अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलते हुए देखा जा सकता है।
दूसरे टेस्ट के लिए यह रहा भारतीय टीम का स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवि अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल
🚨 NEWS 🚨
India retain same squad for 2nd Test against Bangladesh.
More Details 🔽 #TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBankhttps://t.co/2bLf4v0DRu
— BCCI (@BCCI) September 22, 2024
पहले टेस्ट की बात की जाए तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए थे। पहली पारी में टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 113 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गया था। मेजबान ने अपनी दूसरी पारी को 287 रन पर चार विकेट पर घोषित कर दिया था।
दूसरी पारी में जहां एक तरफ ऋषभ पंत ने 109 रन बनाए थे वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल ने 119* रनों का योगदान दिया था। 515 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश हासिल नहीं कर पाया और दूसरी पारी में 234 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट झटके।
13 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs SA 2025: रन बनाना जरूरी इरफान पठान की चेतावनी, शुभमन गिल पर बढ़ा दबाव
IPL में अगले ग्लेन मैक्सवेल बनने की क्षमता रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए यहाँ
IND vs SA 2025: शुभमन गिल के ख़राब फॉर्म के बीच सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने T20I उप-कप्तानी पर उठाए सवाल

