Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए इरफान पठान ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, 23 साल के गेंदबाज को दी जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए इरफान पठान ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, 23 साल के गेंदबाज को दी जगह

Irfan Pathan (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का चयन किया है। गौरतलब है कि इस समय भारतीय क्रिकेट टीम व्हाइट बाॅल सीरीज के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है।

इस दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज भी खेली जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर, रविवार को पर्थ स्टेडियम, पर्थ में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से होगी।

इस बीच, इस मुकाबले के लिए इरफान ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का चयन किया है, जिसमें उन्होंने 23 साल के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को सेलेक्टर कर सभी क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है।

इरफान पठान ने चुनी भारत की प्लेइंग 11

इस टीम में इरफान ने वापसी कर रहे रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए नए वनडे कप्तान शुभमन गिल को चुना। उनके अनुसार, मध्य क्रम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल शामिल होंगे, जबकि नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल दो ऑलराउंडर होंगे।

गेंदबाजी विभाग में, कुलदीप यादव को स्पिनर के रूप में नामित किया गया है, जबकि मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। साथ ही इरफान ने 23 वर्षीय हर्षित राणा को शामिल करने की भी वकालत की, और इस तेज गेंदबाज की बल्लेबाजी क्षमता को एक अतिरिक्त लाभ बताया।

इरफान का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में हर्षित राणा टीम इंडिया में एक बेहतर विकल्प होने के साथ-साथ स्थिरता भी प्रदान करते हैं। इरफान ने अपनी इस टीम का चयन हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो में किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए इरफान पठान की भारतीय प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज

আরো ताजा खबर

IND vs SA 2025: रन बनाना जरूरी इरफान पठान की चेतावनी, शुभमन गिल पर बढ़ा दबाव

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल को लेकर साफ कहा है कि अगर वे T20 टीम में अपनी जगह पक्की करना...

IPL में अगले ग्लेन मैक्सवेल बनने की क्षमता रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए यहाँ

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter/X) ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पिछले महीने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) द्वारा रिलीज़ किए जाने और उसके बाद आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में हिस्सा न लेने के...

IND vs SA 2025: शुभमन गिल के ख़राब फॉर्म के बीच सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने T20I उप-कप्तानी पर उठाए सवाल

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20आई श्रृंखला फिलहाल एक-एक की बराबरी पर टिकी हुई है। पहले मुकाबले में जीत...

IND vs SA 2025: ‘अक्षर को नंबर 3 पर भेजना उन्हें भेड़ियों के बीच फेंकने जैसा’ – डेल स्टेन ने भारत की आलोचना की

IND vs SA: Axar Patel (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत की टीम मैनेजमेंट के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है।...