Skip to main content

ताजा खबर

अगर 2027 का विश्व कप खेलना है तो रोहित और विराट को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा: इरफान पठान

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter/X)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter/X)

हाल ही में भारतीय एक दिवसीय टीम में एक बड़ा बदलाव देखा गया, जब शुभमन गिल को रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी के तौर पर टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। रोहित और विराट दोनों इस वनडे टीम का हिस्सा हैं, और 19 अक्टूबर को भारतीय जर्सी में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलते नजर आएंगे। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने दोनों ही खिलाड़ियों के 2027 का एक दिवसीय विश्व कप खेल पाने पर अपनी टिप्पणी भी दी।

विराट और रोहित से संबंधित मुद्दे पर बात करते हुए भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि, “अगर रोहित और विराट नियमित क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, तो उन दोनों को कुछ गेम टाइम सुनिश्चित करना होगा। उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना पड़ेगा।”

आइए जानते हैं इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर क्या कहा

इरफान पठान के अनुसार, दोनों ही खिलाड़ियों के लिए इतने समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना आसान नहीं होगा। रोहित कुछ समय से अपनी सेहत पर ध्यान देते हुए दिखाई दिए हैं, और वहीं विराट ने भी अपना फिटनेस का स्तर बनाए रखा है। परन्तु पठान का मानना है कि गेम फिटनेस एक अलग चीज होती है और उसको बनाए रखने के लिए दोनों ही बल्लेबाजों को लगातार घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।

टी20आई और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद दोनों ही बल्लेबाजों ने बहुत कम क्रिकेट खेला है। रोहित और विराट ने अपना आखिरी मुकाबला आईपीएल 2025 के दौरान खेला था। अगर उन्हें 2027 विश्व कप खेलने का अपना निजी सपना पूरा करना है, तो उन्हें उसके लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

पठान ने निष्कर्ष निकालते हुए कहा, “नेतृत्व में बदलाव हुआ है, अब गिल दोनों फॉर्मेट में कप्तानी करेंगे। यह एक बड़ा अवसर है लेकिन एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट में विराट की विरासत और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में रोहित की विरासत को आगे बढ़ाना होगा। यह उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक चरण है, क्योंकि वह पहले से ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्हें इस फॉर्म को बरकरार रखने की आवश्यकता होगी।”

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...