Skip to main content

ताजा खबर

“अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है…. मैं अपना फैसला लूंगा लेकिन….”- IPL 2025 में खेलने को लेकर बोले MS Dhoni

अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है मैं अपना फैसला लूंगा लेकिन- IPL 2025 में खेलने को लेकर बोले MS Dhoni

MS Dhoni (Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? यह सवाल सभी फैंस के मन में घूम रहा है। आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने आईपीएल 2023 का खिताब भी अपने नाम किया था।

अब धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं, इसके लिए उन्होंने इंतजार करो और देखो वाली बात कही है। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है और इसके लिए क्या नियम होंगे इसको लेकर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की 10 फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों के साथ मीटिंग भी हो चुकी है। कितने खिलाड़ी रिटेन किए जा सकेंगे, कितने खिलाड़ियों के लिए राइट टू मैच (आरटीएम) का इस्तेमाल किया जा सकेगा, इसको लेकर अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

नियम बनने के बाद मैं अपना फैसला लूंगा- MS Dhoni

ईएसपीएन क्रिकइंफो की माने तो जब धोनी से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘इसके लिए अभी काफी समय है।’ धोनी जुलाई में 43 साल के हो चुके हैं। धोनी हैदराबाद में एक इवेंट में हिस्सा ले रहे थे। धोनी ने आईपीएल में खेलने को लेकर कहा, ‘देखना होगा कि प्लेयर रिटेंशन पर क्या फैसले लिए जाते हैं, अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है। एक बार फिक्स नियम बन जाएंगे, मैं अपना फैसला लूंगा, लेकिन जो भी फैसला होगा वो टीम के लिए बेस्ट होना चाहिए।’

धोनी की कप्तानी में सीएसके पांच आईपीएल खिताब जीत चुका है और वो रोहित शर्मा के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान भी हैं। आईपीएल 2024 में सीएसके के प्रदर्शन की बात करें तो टीम प्लेऑफ पहुंचने से चूक गई थी और 14 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर रही थी। आरसीबी 14 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंचा था, क्योंकि उसका नेट रनरेट सीएसके से बेहतर था।

আরো ताजा खबर

आईपीएल ऑक्शन से पहले राहुल चाहर का बड़ा बयान, कहा- ‘सीएसके मुझे सूट करेगी’

Rahul Chahar (Image credit Twitter – X) IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले भारतीय लेग-स्पिनर राहुल चाहर ने खुलकर अपनी पसंदीदा टीम के बारे में बात की है। 26 साल...

IPL 2026 Auction: कब शुरू होगा ऑक्शन, किसके पास कितना पैसा, स्ट्रीमिंग डिटेल्स और वे सभी चीजें को आपको पता होनी चाहिए 

IPL 2026 auction (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट फैंस को जितनी बेसब्री से आईपीएल के ऑक्शन का इंतजार रहता है, शायद ही ऐसा इंतजार किसी टूर्नामेंट के लिए...

IND vs SA 2025: बची हुई साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं अक्षर पटेल- रिपोर्ट्स

Axar Patel (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है।...

15 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. भारत दौरा शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ब्लेयर टिकनर इस वजह से हुए व्हाइट बाॅल टूर से बाहर तेज गेंदबाज...