Skip to main content

ताजा खबर

अभिषेक की तारीफ में गुरु युवराज ने किया ट्वीट, चेले ने भी दिया मजेदार अंदाज में जवाब

अभिषेक की तारीफ में गुरु युवराज ने किया ट्वीट चेले ने भी दिया मजेदार अंदाज में जवाब

Abhishek Sharma and Yuvraj Singh (Image Credit- Getty Images)

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 135 रनों शानदार की शानदार पारी खेली। इस पारी को देख उनके गुरु युवराज सिंह ने एक खास ट्वीट किया। उसके बाद अभिषेक ने भी युवराज के ट्वीट किया जवाब मजाकिया अंदाज में किया। अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20I में भारत के लिए हरफनमौला प्रदर्शन किया और शानदार शतक बनाया और 2 विकेट लिए।

अभिषेक की पारी की सबसे अच्छी बात यह थी कि वह अंत तक टिके रहे और यह सुनिश्चित किया कि उनकी टीम एक बड़ा स्कोर बनाए। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े और उनके गुरु युवराज बहुत खुश व्यक्ति थे। सलामी बल्लेबाज ने अपनी 54 गेंदों की पारी के दौरान 13 छक्के और 7 चौके लगाए और भारत ने 150 रनों से मैच जीत लिया।

Abhishek Sharma को लेकर Yuvraj Singh ने किया दिल छू लेने वाला ट्वीट

वर्ल्ड कप विनर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,  ‘क्या शानदार खेले अभिषेक! यही करते हुए मैं तुम्हें देखना चाहता हूं। मुझे तुम पर गर्व है।’ अभिषेक मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बात कर रहे थे और तब उन्हें इस पोस्ट के बारे में बताया गया। इस पर अभिषेक ने खुशी जाहिर और मजाक भी किया। अभिषेक ने कहा, “ये शायद युवी पा का पहला पोस्ट है जिसमें आखिर में उन्होंने मुझे डांटा नहीं या चप्पल पड़ेगी जैसी बातें नहीं लिखीं।”

अभिषेक ने कहा कि उन्होंने जब युवराज सिंह के साथ काम करना शुरू किया था तो भारत के पूर्व ऑलराउंडर ने उनसे कहा था कि एक दिन तुम भारत के लिए खेलोगे और मैच जिताओंगे। अभिषेक ने कहा, “तीन साल पहले जब मैंने युवी पा के साथ काम करना शुरू किया तो उन्होंने यही कहा था कि मेहनत करते रहो। एक दिन तुम भारत के लिए खेलोगे और मैच जिताओंगे। ऐसी चीजें आपका आत्मविश्वास बढाती है।”

अभिषेक ने इस मैच में 17 गेंदों पर अर्धशतक और 37 गेंदों पर शतक पूरा किया। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस मैच में अभिषेक ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए एक टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने दो विकेट भी लिए और ऐसा करते ही वह एक ही एक टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक जमाने के साथ विकेट लेने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...