Skip to main content

ताजा खबर

‘अपने शॉट्स का समर्थन करें और खुलकर खेलें’ बेंगलुरू टेस्ट मैच में विराट के साथ बल्लेबाजी पर सरफराज खान

अपने शॉट्स का समर्थन करें और खुलकर खेलें बेंगलुरू टेस्ट मैच में विराट के साथ बल्लेबाजी पर सरफराज खान

Sarfaraz Khan and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला शतक लगाया।

मैच में खेल के चौथे दिन सरफराज ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 195 गेंदों में 150 रनों की शानदार पारी खेली। यह सरफराज का टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक था। तो वहीं इस शतक के बाद सरफराज ने अपनी फीलिंग फैंस के साथ साझा की और पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ मैच में बल्लेबाजी करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सरफराज खान ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि चौथे दिन के खेल के बाद बीसीसीआई द्वारा अपलोड एक वीडियो के माध्यम से सरफराज ने कहा- यह शतक बहुत अच्छा लगा, जब मैं अपने शतक का जश्न मना रहा था तो ऐसा लगा जैसे घास हरी नहीं, बल्कि नीली है।

ऐसा लगा जैसे मैं आसमान में हूं, मैं बहुत खुश था। मेरा सपना भारत के लिए शतक बनाना था और यह सच हो गया। मैं और ऋषभ आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं। हम दोनों आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं और हम बीच में बात कर रहे थे कि हम एक दूसरे की मदद करेंगे।

सरफराज ने आगे कोहली को लेकर कहा- मैंने बचपन से विराट कोहली को देखा है और मैं हमेशा उनके साथ खेलना चाहता था। वह सपना आरसीबी में पूरा हुआ, लेकिन भारतीय टीम में उनके साथ खेलना खास था।

वह कहते रहे कि अपने शॉट्स को सपोर्ट करो और खुलकर खेलो। उन्होंने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया। जब विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसा कोई आपकी पीठ थपथपाता है और कहता है कि आपने अच्छा प्रदर्शन किया है, तो यह जाहिर तौर पर गर्व का पल होता है।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो मेजबान टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद, भारत इस मैच में कैसा प्रदर्शन करती है?

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं प्रशांत वीर? जो बन गया आईपीएल ऑक्शन में सीएसके द्वारा खरीदा गया सबसे महंगा प्लेयर

Prashant Veer (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में भारतीय घरेलू क्रिकेट से एक नया सितारा सामने आया, जिसका नाम है प्रशांत वीर। मंगलवार शाम अबू धाबी में...

IPL 2026: कौन हैं कार्तिक शर्मा? CSK के 14.20 करोड़ के अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज के बारे में जाने सब कुछ

IPL 2026: Kartik Sharma (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले नीलामी में युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। 19 साल के...

आईपीएल ऑक्शन इतिहास में बिकने वाले टाॅप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं? जानिए यहां

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल ऑक्शन में हर साल खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ कीमत हासिल की।...

IPL 2026 Auction: मथीशा पथिराना बने IPL इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी! KKR ने 18 करोड़ में खरीदा

IPL 2026: Matheesha Pathirana (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को रिकॉर्ड ₹18 करोड़ में खरीदकर एक बड़ा बयान...