Skip to main content

ताजा खबर

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी के दौरान सभी के खास बन गए महेंद्र सिंह धोनी, आप भी देखें वीडियो

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी के दौरान सभी के खास बन गए महेंद्र सिंह धोनी आप भी देखें वीडियो

MS Dhoni (Pic Source-X)

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लोगों की तस्वीर लेते हुए देखा गया। महेंद्र सिंह धोनी ने जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए इस इवेंट की लगातार तस्वीरें अपने मोबाइल से क्लिक की।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तस्वीर खींच रहे हैं और पीछे से आकाश अंबानी उन्हें माही भाई करके बुला रहे है। महेंद्र सिंह धोनी को इस पूरे इवेंट के दौरान काफी अच्छे मूड में देखा गया।

यह रही वीडियो:

बता दें, अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के सेरेमनी में क्रिकेट जगत के तमाम लोगों को बुलाया गया था। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस शादी में कई लोग आए हुए थे। हार्दिक पांड्या सहित कई भारतीय खिलाड़ियों को इस इवेंट में जमकर डांस करते हुए देखा गया। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा कई अभिनेताओं और अभिनेत्री को भी इस शादी की सेरेमनी का लुफ्त उठाते हुए देखा गया।

महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन भारत के पूर्व कप्तान को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स में इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने की थी और टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अब महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट से संन्यास की घोषणा नहीं की है। तमाम क्रिकेट फैंस आईपीएल के आगामी संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

‘खेलने को तो मैं भी खेल सकता हूं’, विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर हरभजन सिंह ने कही ये बात

Harbhajan Singh and Virat Kohliविराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनके इस फैसले से क्रिकेट जगत हैरान रह गया। उनके संन्यास से पहले भारतीय...

‘ना गिल, ना नायर’, भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच ने नंबर-3 पर इस बल्लेबाज को चुना

Shubman Gill and Karun Nairटीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और शुभमन गिल की अगुवाई में टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सीरीज...

‘कुछ खास करने का अद्भुत अवसर है’, इंग्लैंड टेस्ट से पहले कोच गंभीर ने दिया टीम को खास मैसेज

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास...

‘मुझे दुख है वह जिस तरह से गए’, विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर रवि शास्त्री का छलका दर्द

Virat Kohli And Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)विराट कोहली ने हाल ही में रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के तुरंत बाद मई 2025 में रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास...