Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 17 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

(Image Credit- Instagram)

1) IPL 2025 में अनकैप्ड प्लेयर के रूप में खेलेंगे MS Dhoni, BCCI लाने जा रहा है पुराना नियम

IPL 2025 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? फैंस के मन में ये सवाल काफी समय से चल रहा है। ना तो धोनी ने और ना ही चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारियों ने इस सवाल पर अभी तक कुछ भी कहा है। हालांकि, इस बीच कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि धोनी को सीएसके आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन कर सकती है।

2) शेयर को लेकर PBKS मालिकों के बीच हुई अनबन, प्रीति जिंटा ने अब खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, जानिए पूरा मामला

आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (PBKS) के मालिकों में अनबन देखने को मिल रही है। को-ओनर के बीच शेयर को लेकर तकरार अब सबके सामने आ चुका है। IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले PBKS की सह-मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने इस संबंध में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट में सह-मालिक और प्रमोटर मोहित बर्मन के खिलाफ याचिका दायर की है।

3) Samit Dravid Six Maharaja T20 Trophy: बेटे समित द्रविड़ का सिक्स देख हैरान हो जाएंगे राहुल द्रविड़

पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे समित द्रविड़ (Samit Dravid) कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) की महाराजा टी20 ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण में मैसूर वॉरियर्स के लिए खेल रहे हैं। 16 अगस्त को टूर्नामेंट के चौथे मैच में मैसूर वॉरियर्स का सामना बेंगलुरु ब्लास्टर्स से हुआ। मुकाबले में जब वॉरियर्स का स्कोर 4.5 ओवर में 51 / 2 था, तब समित द्रविड़ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज गनेश्वर नवीन की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाकर दर्शकों को हैरान कर दिया।

4) बांग्लादेश सीरीज में 9 विकेट लेते ही शाहीन अफरीदी रच देंगे इतिहास, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले पाक गेंदबाज

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 अगस्त से खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में, तो दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से कराची में होना है। इन दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शाहीन अफरीदी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। अगर वह बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में 9 विकेट चटकाते हैं, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC ) में 100 विकेट लेने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन जाएंगे।

5) Manoj Bhandage: कौन है RCB का मनोज भांडगे जिसके लिए IPL 2025 की नीलामी में लगेगी करोड़ों की बोली!

आगामी मेगा ऑक्शन में एक बार फिर सभी की निगाहें आईपीएल की सबसे ज्यादा चर्चित टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) पर रहने वाली है। इस टीम का एक अनकैप्ड खिलाड़ी काफी चर्चा में है जिसे RCB ने 2023 के मिनी ऑक्शन में 20 लाख में खरीदा था और अब ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है। टीम मैनेजमेंट ने दोनों सीजन के दौरान एक बार भी इस खिलाड़ी को अपनी काबिलियत साबित करने का मौका नहीं दिया। उस खिलाड़ी का नाम है मनोज भांडगे

6) आज-कल Prithvi Shaw की युजी चहल के साथ हो गई है पक्की दोस्ती, दोनों हर जगह घूम रहे हैं साथ

बल्लेबाज Prithvi Shaw और स्पिनर युजी चहल की कहानी एक जैसी है, दोनों को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है। तो दूसरी ओर ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड में एक ही टीम से वनडे कप खेल रहे हैं, शॉ और चहल इस समय Northamptonshire के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और इनकी दोस्ती भी हर दिन के साथ पक्की होती जा रही है। जिसका नजारा हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।

7) गौतम गंभीर के होते हुए KL Rahul की नहीं होगी टीम इंडिया से छुट्टी, इसी बात को लेकर काफी खुश है बल्लेबाज

जैसे ही गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने थे, उसके बाद ये तो पक्का था कि KL Rahul और श्रेयस अय्यर की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी होगी। जिसके बाद हुआ भी कुछ ऐसा ही, वहीं अब जब तक गंभीर टीम के कोच रहेंगे तब तक इन दोनों का खेलना पक्का है। ऐसे में केएल राहुल इसी को लेकर काफी खुश हैं और उनसे अपनी खुशी कंट्रोल नहीं हो रही है।

8) घरेलू क्रिकेट के लिए Shreyas Iyer कर रहे हैं कड़ी तैयारी, करेंगे 22 गज पर प्रदर्शन भारी

जब से बतौर कप्तान Shreyas Iyer ने इस साल IPL जीता है, तब से उनका क्रिकेट करियर फिर से पटरी पर लौटने लगा है। एक समय उनपर चोट का बहाना देकर घरेलू क्रिकेट ना खेलने का आरोप लगा था, लेकिन अब अय्यर को घरेलू क्रिकेट का महत्व पता चल गया है और इसे देखते हुए बल्लेबाज कड़ी मेहनत करने में लगा हुआ है।

9) न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज Finn Allen ने पर्थ स्काॅचर्स के साथ दो साल का काॅन्ट्रैक्ट हासिल किया, पढ़ें बड़ी खबर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने बिग बैश लीग (BBL) फ्रेंचाइजी पर्थ स्काॅचर्स (Perth Scorchers) के साथ दो साल का काॅन्ट्रैक्ट हासिल किया है। गौरतलब है कि हाल में ही उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट अधिक खेलने के लिए न्यूजीलैंड के सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया था।

10) “उन्हें नियमों का पालन करना होगा, घरेलू क्रिकेट खेलना होगा”- ईशान किशन की मनमानी पर बोले जय शाह

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ईशान की वापसी को लेकर छोटा मगर क्लियर मैसेज दिया है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय टीम में वापसी की उम्मीद रखने वाले किसी भी खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट को महत्व देना होगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ईशान को बोर्ड के नियमों का पालन तो करना होगा। शाह ने कहा कि, ”उन्हें नियमों का पालन करना होगा। उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।”

আরো ताजा खबर

भारत के T20 वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचने के बाद अहमदाबाद में होटल के दामों ने छुए आसमान, किराया पहुंचा 1 लाख के पार 

IND vs NZ Final (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

ब्रेंडन मैकुलम पर ECB का भरोसा बरकरार, खराब सीजन के बावजूद इंग्लैंड के कोच बने रहेंगे

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हालिया खराब प्रदर्शन के बावजूद हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) अपने पद पर बने रहने वाले हैं। मीडिया...

T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा को फाइनल में ड्रॉप करने की संभावना क्यों है कम?

T20 World Cup 2026: Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले भारत के सामने एक मुश्किल फैसला है: खराब...

T20 World Cup: अब तक के 3 सबसे ज्यादा रोमांचक टी20 विश्व कप फाइनल!

3 greatest T20 World Cup finals of all time (image via getty) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड और भारत रविवार, 8 मार्च, 2026 को अहमदाबाद...