Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

20 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल में आज गुजरात का सामना मुंबई से

आईपीएल के जारी सीजन का 30वां मैच आज 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात को होम ग्राउंड का फायदा मिल सकता है। साथ ही गुजरात ने अपने पिछले मैच में जीत हासिल की थी, तो वहीं मुंबई को अपने आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

2. बाबर आजम का धमाका, क्रिस गेल और विराट कोहली से इस मामले में छोड़ा पीछे

जारी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने एक लंबी अंतराल के बाद अपनी पुरानी फॉर्म हासिल कर ली है। टूर्नामेंट का एक मुकाबला बीते रविवार 19 अप्रैल को पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच कराची में खेला गया। इस मुकाबले में पेशावर जाल्मी की तरफ से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम शतक जड़ने में कामयाब रहे। मैच के दौरान 31 वर्षीय बल्लेबाज ने एक विशेष उपलब्धि भी हासिल की। बता दें कि अब वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने विराट कोहली और क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है।

3. IPL 2026, Match 30: गुजरात टाइटन्स या मुंबई इंडियंस हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

GT vs MI हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने 5 बार जीत हासिल की है, जबकि मुंबई इंडियंस 3 बार मैच जीतने में सफल रही है।

मैच खेले  8
गुजरात टाइटन्स ने जीते 5
मुंबई इंडियंस ने जीते  3
नो रिजल्ट/टाई 0
सबसे पहले मैच  6 मई 2022
हालिया मैच  30 मई 2025

4. IPL 2026: GT vs MI मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। इन दोनों मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 195 रहा है। सोमवार को इस विशाल स्टेडियम में एक और शानदार पिच देखने की उम्मीद है। जो कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगा और विरोधी टीम को 200 से कम के स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगा।

GT vs MI संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मयंक रावत, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर: एएम गजनफर

5. IPL 2026: GT vs MI मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

गुजरात टाइटन्स का मुकाबला आज, 20 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस से होगा। गुजरात इस समय जबरदस्त लय में है; शुरुआती हार के बाद टीम ने लगातार तीन जीत हासिल करके शानदार वापसी की है। शुभमन गिल की लगातार अच्छी बल्लेबाजी और एक बेहतरीन गेंदबाजी यूनिट, जिसने मुश्किल पलों में भी शानदार प्रदर्शन किया है, ने मिलकर गुजरात को एक संतुलित और मजबूत टीम बना दिया है।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस लगातार चार हार झेलने के बाद मुश्किल में है और अपनी हार के इस सिलसिले को रोकने के लिए बेताब है। आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदल सकते हैं: 1. शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स), 2. क्विंटन डी कॉक (मुंबई इंडियंस), 3. प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटन्स)

6. IPL 2026: बिना हारे चैंपियन बनेगी पंजाब किंग्स, पूर्व चैंपियन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी को पूरा विश्वास है कि इस साल पंजाब किंग्स की टीम बिना कोई मुकाबला हारे ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाने का दम रखती है। क्रिकबज के साथ हुई बातचीत का दौरान मनोज तिवारी ने कहा, ‘हम शायद एक नया रिकॉर्ड देख सकते हैं। वे (पंजाब किंग्स) अजेय चैंपियन बन सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं है, वे जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, चाहे उनकी बल्लेबाजी हो, स्पिन डिपार्टमेंट, तेज गेंदबाजी या कप्तानी, टीम का माहौल काफी अच्छा नजर आ रहा हैं। मुझे लगता कि हम यह मान लें वे अजेय रह सकते हैं।

7. प्रीति जिंटा ने लगाया इस खिलाड़ी को गले, पूरा हुआ बचपन का सपना

पंजाब किंग्स की एलएसजी के खिलाफ 54 रनों से जीत के बाद, टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिसमें लखनऊ के खिलाड़ी भी शामिल थे, लेकिन जब प्रीति जिंटा ने अर्शदीप सिंह को देखा तो उन्होंने इस खिलाड़ी को गले लगा लिया। इसके बाद अर्शदीप सिंह का रिएक्शन गजब था। अर्शदीप सिंह प्रीति से गले लगने के बाद जश्न मनाने लगे। ऐसा लगा जैसा उनके बचपन का सपना पूरा हो गया हो। प्रीति जिंटा लाखों दिलों की धड़कन रही हैं और अर्शदीप सिंह भी उनके फैन हैं। इसलिए जब प्रीति जिंटा ने उन्हें गले लगाया तो वो काफी खुश हो गई।

8. श्रेयस अय्यर कप्तान, दो T20 टीमों के लिए 35 खिलाड़ियों का होगा चुनाव, बीसीसीआई ने की खास प्लानिंग

भारतीय क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 30 से 35 खिलाड़ियों की एक चुनिंदा लिस्ट तैयार कर रही है, जो एक साथ दो प्रतिस्पर्धी टी20 टूर्नामेंट में शिरकत कर सके। क्योंकि साल के अंत में भारतीय टीम को दो इंटरनेशनल टूर्नामेंट एक साथ खेलने हैं, जिसमें एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज शामिल है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने एनडीटीवी के साथ हुई खास चर्चा के दौरान कहा, ‘एशियन गेम्स और भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज एक ही समय पर होने वाली है, जिसकी वजह से हमें दो टी20 टीमों के खेलने पर ध्यान देना होगा। 30 से 35 क्रिकेटरों का एक पूल बनाना जरूरी है जिन्हें इंटरनेशनल असाइनमेंट के लिए बुलाया जा सके।  आयरलैंड के आगामी दौरे के लिए, यूके के ज्यादातर दौरों की तरह, टीम में खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल रखा जाएगा, जो कि एशियन गेम्स तक जारी रहेगा।’

আরো সর্বশেষ সংবাদ

SM Trends: 20 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 29 में पंजाब किंग्स की लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 54 रनों से जीत के बाद, पंजाब के गेंदबाज...

IPL 2026: GT vs MI मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, GT vs MI: top 3 players to watch out (image via X) गुजरात टाइटन्स का मुकाबला आज, 20 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 30वें...

20 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: पंजाब किंग्स का विजयरथ जारी, लखनऊ सुपर जायंट्स को हाई स्कोरिंग मैच में 54 रनों से हराया जारी आईपीएल के 19वें...

अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी में BCCI, 2027 वर्ल्ड कप तक बने रह सकते हैं चीफ सेलेक्टर

Ajit Agarkar (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल जून 2027 तक बढ़ाने की तैयारी में है। उनका मौजूदा कार्यकाल जून...