
गुजरात टाइटन्स का मुकाबला आज, 20 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस से होगा। गुजरात इस समय जबरदस्त लय में है; शुरुआती हार के बाद टीम ने लगातार तीन जीत हासिल करके शानदार वापसी की है। शुभमन गिल की लगातार अच्छी बल्लेबाजी और एक बेहतरीन गेंदबाजी यूनिट, जिसने मुश्किल पलों में भी शानदार प्रदर्शन किया है, ने मिलकर गुजरात को एक संतुलित और मजबूत टीम बना दिया है।
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस लगातार चार हार झेलने के बाद मुश्किल में है और अपनी हार के इस सिलसिले को रोकने के लिए बेताब है। आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदल सकते हैं: 1. शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स), 2. क्विंटन डी कॉक (मुंबई इंडियंस), 3. प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटन्स)
6. IPL 2026: बिना हारे चैंपियन बनेगी पंजाब किंग्स, पूर्व चैंपियन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी को पूरा विश्वास है कि इस साल पंजाब किंग्स की टीम बिना कोई मुकाबला हारे ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाने का दम रखती है। क्रिकबज के साथ हुई बातचीत का दौरान मनोज तिवारी ने कहा, ‘हम शायद एक नया रिकॉर्ड देख सकते हैं। वे (पंजाब किंग्स) अजेय चैंपियन बन सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं है, वे जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, चाहे उनकी बल्लेबाजी हो, स्पिन डिपार्टमेंट, तेज गेंदबाजी या कप्तानी, टीम का माहौल काफी अच्छा नजर आ रहा हैं। मुझे लगता कि हम यह मान लें वे अजेय रह सकते हैं।
7. प्रीति जिंटा ने लगाया इस खिलाड़ी को गले, पूरा हुआ बचपन का सपना
पंजाब किंग्स की एलएसजी के खिलाफ 54 रनों से जीत के बाद, टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिसमें लखनऊ के खिलाड़ी भी शामिल थे, लेकिन जब प्रीति जिंटा ने अर्शदीप सिंह को देखा तो उन्होंने इस खिलाड़ी को गले लगा लिया। इसके बाद अर्शदीप सिंह का रिएक्शन गजब था। अर्शदीप सिंह प्रीति से गले लगने के बाद जश्न मनाने लगे। ऐसा लगा जैसा उनके बचपन का सपना पूरा हो गया हो। प्रीति जिंटा लाखों दिलों की धड़कन रही हैं और अर्शदीप सिंह भी उनके फैन हैं। इसलिए जब प्रीति जिंटा ने उन्हें गले लगाया तो वो काफी खुश हो गई।

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! महिला टी20 विश्व कप में बनाया भारत का सबसे तेज पचासा
‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान
“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

