

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें टीम इंडिया स्क्वाॅड में चोटिल हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को शामिल किया गया है।
वह टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू हो रही टी20 सीरीज और उसके बाद, जापान में 24 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स 2026 तक बने रहेंगे।
गौरतलब है कि राणा को फिटनेट क्लीयरेंस के अधीन अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी। लेकिन, बीसीसीआई के बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मैच सिमुलेशन में पूरी तरह प्रदर्शन ना कर पाने की वजह से उन्हें अनफिट घोषित कर दिया गया। फलस्वरूप, वह टीम इंडिया के आगामी टी20 शेड्यूल से बाहर हुए और यश ठाकुर ने उन्हें टीम इंडिया में रिप्लेस किया।
देखने लायक बात होगी अगर ठाकुर को भारत के आगामी टी20 शेड्यूल में खेलने का मौका मिलता है, तो वह कैसा प्रदर्शन करेंगे? इस साल जुलाई में ठाकुर ने जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 डेब्यू किया था। वहां खेले गए दो मैचों में उन्होंने 18.75 की औसत से 4 विकेट हासिल किए थे।
इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए फिटनेस मंजूरी का इंतजार कर रहे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और याॅर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को फिट घोषित होने के बाद, अपडेटेड स्क्वाॅड में शामिल कर लिया गया है। बता दें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने से पहले भारत को जापान के साथ एक ऐतिहासिक टी20 मैच भी खेलना है।
अफगानिस्तान टी20आई और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की अपडेट टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर
ये भी पढ़ें – पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’
पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’
लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा
Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11
इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

