
Jason Gillespie (Image Credit- Twitter X)
इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की परेशानी कम होने की नाम नहीं ले रही है। टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्पीव होने की कगार पर खड़ी है। साथ ही खिलाड़ियों के बदलाव से भी पाकिस्तानी टीम काफी परेशान है।
इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जेसन गिलिप्सी (Jason Gillespie) ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पाकिस्तानी टीम के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की भी परेशानी वर्ल्ड क्रिकेट में बढ़ा दी है। गिलिप्सी ने कहा कि उनके अभी भी पीसीबी पर हजारों डाॅलर की फीस बाकी है।
गौरतलब है कि पीसीबी ने जेसन गिलिप्सी को अप्रैल 2024 में पाकिस्तान टीम का हेड कोच नियुक्त किया था, लेकिन टीम कंट्रोल और बाकी मतभेदों के चलते जेसन ने दिसंबर 2024 में अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
Jason Gillespie ने दिया बड़ा बयान
हाल में ही जेसन ने द टेलीग्राफ के हवाले से कहा “हेड कोच बनने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट के उतार-चढ़ाव भरे माहौल के बारे में मुझे बताया गया था। एक बड़ी इंटरनेशनल टीम को कोचिंग देना मेरे कोचिंग करियर की सबसे खास बातों में से एक होने वाला था। पाकिस्तान का क्रिकेट इतिहास बहुत शानदार रहा है और वहां के लोग क्रिकेट को अपनी जिंदगी मानते हैं। मुझे उस देश की टीम को कोचिंग देने का मौका मिला। यह मेरे लिए सम्मान की बात थी। मैं इस मौके के लिए बहुत शुक्रगुजार था।”
गिलिप्सी ने आगे कहा “लेकिन मैं अपने करियर के ऐसे मोड़ पर था, जहां मैं थोड़ा बदलाव और नई चुनौती चाहता था। पाकिस्तान की नौकरी अचानक मिली, और मुझे लगा कि यह एक ऐसा मौका है जिसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। मुझे लगा कि मैं पाकिस्तान की टेस्ट टीम को बेहतर बनाने में मदद कर सकता हूं। पीसीबी पर अभी भी मेरे हजारों डॉलर बकाया हैं, लेकिन मैं कभी भी हां में हां मिलाने वाला नहीं था। मैं अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने वाला था। मैं चुप रह सकता था, हर बात मान सकता था। लेकिन, मैंने ऐसा नहीं किया।”
ये भी पढ़ें – विराट-रोहित को लेकर मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान, न्यूजीलैंड दौरे से पहले किया अलर्ट!
उम्र में फर्जीवाड़े के चलते रोहित यादव भारत की U-19 टीम से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
विराट-रोहित को लेकर मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान, न्यूजीलैंड दौरे से पहले किया अलर्ट!
बिग बैश लीग में होगी प्राइवेट इन्वेस्टर्स की एंट्री! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक फैसला
Shubman Gill Birthday: करोड़ों की नेटवर्थ, लग्जरी कारें और आलीशान घर; जानिए भारतीय कप्तान की BCCI सैलरी और कुल कमाई

