Skip to main content

ताजा खबर

क्या भारतीय महिला टीम महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान की टीम से हाथ मिलाएगी? जानें हेड कोच का जवाब

क्या भारतीय महिला टीम महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान की टीम से हाथ मिलाएगी? जानें हेड कोच का जवाब

Amol Muzumdar (Image Credit- Twitter X)

महिला एशिया कप के लिए स्टेज सज चुकी है और इस समय 8 देशों के बीच खेले जा रहे मल्टीनेशन टूर्नामेंट की 28 अगस्त से यूएई में एक धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। तो वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम अपने पहले मैच में आज 30 अगस्त को थाईलैंड वुमेन का दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे सामना करेगी।

हालांकि, क्रिकेट फैंस को ग्रुप ए में शामिल भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का इंतजार है। बता दें दोनों टीमों के बीच 5 सितंबर को मैच नंबर 9, दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। इस बीच हर क्रिकेट फैन के मन में बस एक ही सवाल होगा कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी?

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव की वजह से भारत ने पिछले साल से ही पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। लेकिन, क्या महिला एशिया कप में भी क्या यह सिलसिला जारी रहेगा, इस पर टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने अपनी बात रखी है।

क्या पाकिस्तानी महिला टीम से हाथ मिलाएगी भारत?

बता दें इस मामले को लेकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने थाइलैंड के खिलाफ मैच से पहले आयोजित हुई प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कहा- “देखिए, हम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं और मैदान के बाहर की बातों पर ध्यान नहीं देते। हम उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने की कोशिश करते हैं और जब हम वह मैच खेलेंगे, तब इस बारे में बात करेंगे। लेकिन, अभी हमारा पूरा ध्यान कल के मैच पर है। एक बार में एक ही मैच पर ध्यान दे रहे हैं।”

इसके अलावा, थाईलैंड के खिलाफ मैच से पहले अमोल मजूमदार ने कहा कि अगर टीम टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करना चाहती है, तो उन्हें अपना ध्यान बनाए रखना होगा। उन्होंने अपनी टीम का समर्थन करते हुए कहा कि वे आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे और मैच में अच्छा नतीजा हासिल करेंगे।

ये भी पढ़ें – ‘उसमें लारा और तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी बनने की काबिलियत’, Harry Brook के लिए आखिर किसने की ऐसी भविष्यवाणी

আরো ताजा खबर

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...

AFG vs IND: अफगानिस्तान-भारत के बीच पहला टी20 13 सितंबर को, जानें मौसम का हाल और पिच का मिजाज?

Afghanistan vs India, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टी20...