
Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X)
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का एक बड़ा बयान सामने आया है। हेजलवुड ने कहा कि उन्हें स्काॅट बोलैंड के साथ और ज्यादा टेस्ट मैच खेलने में बहुत मजा आएगा।
गौरतलब है कि 35 वर्षीय हेजलवुड पिछले साल जुलाई के बाद कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए हैं। फिलहाल, वह हैमस्ट्रिंग व पिंडली की चोट से रिकवर हो रहे हैं, और बांग्लादेश के खिलाफ खेलना पूरी तरह से उनकी की मैच फिटनेस पर निर्भर करता है।
जोश हेजलवुड का बड़ा बयान
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले, जोश हेजलवुड ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से कहा- “मैं स्कॉटी के साथ और खेलना चाहूंगा। जाहिर है, हम कुछ हद तक एक जैसे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी बॉलिंग में अभी भी काफी अंतर है। जब भी उसे मौका मिला है, उसने अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ रही है, उसका करियर और बेहतर होता जा रहा है।”
हेजलवुड ने आगे कहा “मुझे लगता है कि अगले 12-18 महीनों में हमारे पास साथ में बहुत सारा क्रिकेट खेलने के काफी मौके होंगे, और यह एक अच्छी उपलब्धि होगी जिसे हम हासिल कर सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि चार तेज गेंदबाज़ों के अलावा, हमारे पास नेस (माइकल नेसर) और डॉगी (ब्रेंडन डॉगेट) भी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि अगले 18 महीनों में किसी न किसी समय हमें इन सभी छह खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी।”
दूसरी ओर, हेजलवुड बांग्लादेश के खिलाफ एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने से महज कुछ ही विकेट दूर हैं। हेजलवुड को 300 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ पांच विकेट की ही जरूरत है। हेजलवुड ने खबर लिखे जाने तक खेले गए 76 टेस्ट मैचों में 24.21 की औसत से कुल 295 विकेट अपने नाम किए हैं।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

