Skip to main content

ताजा खबर

IRE vs IND 2026, 2nd T20I: आयरलैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IRE vs IND 2026, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)
IRE vs IND 2026, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर है। तो वहीं, 26 जून को खेले गए पहले टी20 मैच में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मैन इन ब्लू के खिलाफ सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट के मैदान पर 34 रनों की एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह टी20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार था, जब भारत को आयरिश टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

खैर, इस हार से सबक लेते हुए भारतीय टी20 टीम नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार तरीके से वापसी करना चाहेगी। इसी क्रम में दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 28 जून, रविवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा। हालांकि, जीत के बाद आयरिश टीम में बदलाव की गुंजाइश कम है, लेकिन भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। आइए जानें इस मुकाबले से पहले मैच प्रीव्यू व अन्य जरूरी डिटेल्स:

IRE vs IND, 2nd T20I मैच डिटेल्स

मैच  आयरलैंड बनाम भारत, दूसरा टी20आई, भारत का आयरलैंड दौरा 2026
वेन्यू सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट
तारीख और समय  रविवार, 28 जून 2026, भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव

सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट: पिच रिपोर्ट

बेलफास्ट की पिच शुरुआती दौर में तेज गेंदबाजों की मदद करेगी। पिच पर हल्की हरी घांस और अंदर मौजूद नमी से पावरप्ले के दौरान सीम मूवमेंट में मदद मिल सकती है, जिससे दोनों टीमों के लिए शुरुआती ओवर अहम हो जाएंगे। पहली पारी में 170-175 का स्कोर एक अच्छा मुकाबला वाला स्कोर हो सकता है। हालांकि, 180 से ज्यादा का स्कोर चेज करना मुश्किल हो सकता है, जैसा कि पहले मुकाबले में देखने को मिला था।

IRE vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  09
भारत ने जीते 08
आयरलैंड ने जीते  01
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  10 जून, 2009 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  26 जून, 2024 (आयरलैंड ने जीता)

दूसरे टी20 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत (IND): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, वाॅशिंगटन सुंदर/प्रिंस यादव

आयरलैंड (IRE): टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेंजामिन कलित्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रेस, लियाम मैक्कार्थी, जय मुंद्रा, मैथ्यू हाॅलार्ड

আরো ताजा खबर

शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Shoriful Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज...

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...