Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: भारत बनाम बांग्लादेश मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND W vs BAN W: match preview (image via getty)
IND W vs BAN W: match preview (image via getty)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद अहम मुकाबले में, भारतीय महिला टीम 25 जून, गुरुवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में बांग्लादेश महिला टीम का सामना करेगी।

भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है, अगर उन्हें सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रहना है। पिछले मैच में उन्हें दक्षिण अफ्रीका से बुरी हार का सामना करना पड़ा था और वे बांग्लादेशी महिला टीम के खिलाफ जबरदस्त वापसी करना चाहेंगी। दूसरी ओर, बांग्लादेश महिला टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल करके आ रही है और वे भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेंगी।

IND W vs BAN W मैच डिटेल्स

मैच  भारतीय महिला टीम बनाम बांग्लादेश महिला टीम, मैच 23, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026
तारीख और समय (IST) 25 जून, गुरुवार 2026 शाम 7:00 बजे भारतीय समयानुसार
वेन्यू  ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
ब्राॅडकास्ट और लाइव स्ट्रीम जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर पिच रिपोर्ट

मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। यहां तेज गेंदबाजों को भी सफलता मिली है। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों की मददगार है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 160-165 रन है।

IND W vs BAN W हेड टू हेड रिकाॅर्ड टी20आई क्रिकेट में

भारतीय महिला और बांग्लादेश महिला टीमों के बीच अब तक 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत का दबदबा रहा है। भारत ने 23 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने 5 जीत हासिल की हैं।

मैच खेले  28
भारत ने जीते  23
बांग्लादेश ने जीते  5
टाई/नो रिजल्ट 00
सबसे पहले मैच 9 मार्च, 2014 (भारत जीता)
हालिया मैच  26 जुलाई, 2024 (भारत जीता)

संभावित प्लेइंग XI

भारत महिला: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा

बांग्लादेश महिला: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर माघला

আরো ताजा खबर

SM Trends: 24 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत के शुभमन गिल आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी जसप्रीत बुमराह...

“बड़े नामों पर कड़े फैसले लेने में अब भी कतराता है भारतीय क्रिकेट”: संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल

Sanjay Manjrekar (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि...

IPL 2027: बल्लेबाजी को मजबूत करने में जुटी लखनऊ सुपर जायंट्स, जी जयकुमार बनेंगे नए बैटिंग कोच

Lucknow Super Giants (LSG) (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी टीम में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। पिछले...

‘ऐसा तो होना ही था’ – ऋषभ पंत की DC में वापसी पर डेविड वॉर्नर ने लिए मजे! टीम मालिक पार्थ जिंदल के पोस्ट पर किया ये कमेंट

David Warner Reacts to Rishabh Pant’s DC Homecoming Trade (image via X) दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर पार्थ जिंदल ने ऋषभ पंत का स्वागत करते हुए और कुलदीप यादव को विदाई...