Skip to main content

ताजा खबर

क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? चेज मास्टर ने दिया दो-टूक जवाब

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारत के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने, टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की किसी भी तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है। गौरतलब है कि कोहली ने 2025 में इंग्लैंड सीरीज से ठीक पहले और आईपीएल 2025 के बीच खेल के सबसे लंबे फाॅर्मेट यानि कि टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी।

लेकिन हाल में ही जब 21 जून, रविवार को नई दिल्ली में वन8 के एक इवेंट के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बारे में सोचेंगे। तो वहीं, 37 वर्षीय खिलाड़ी ने साफ कर दिया उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से किनारा कर लिया है और वह वापसी नहीं करेंगे। विराट ने कहा इस इवेंट के दौरान कहा “मैंने इसे छोड़ दिया है। धन्यवाद।”

देखें सोशल मीडिया पर विराट कोहली की यह वायरल वीडियो

दूसरी ओर, आज 21 जून को बीसीसीआई ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन किया है। इस टीम में चेज मास्टर विराट कोहली को भी शामिल किया गया है।

हालांकि, विराट कोहली का खेलना पूरी तरह से मैच फिटनेस पर निर्भर करेगा। आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे।

तो वहीं, दिल्ली में आज इवेंट में भाग लेने के बाद विराट कोहली सोमवार 22 जून को बीसीसीआई के बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंचेंगे। यहां विराट कोहली टेस्ट देकर अपनी मैच फिटनेस साबित करेंगे।

दूसरी ओर, इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा के बाद, बीसीसीआई के एक सीनियर सोर्स ने कहा- “इंग्लैंड के खिलाफ टॉप ऑर्डर में ज्यादा प्रयोग नहीं किए जाएंगे। विराट नंबर 3 पर वापसी करेंगे और गिल, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे। बैक-अप ओपनर के तौर पर सेलेक्टर्स के पास ईशान किशन हैं, जिन्हें ‘फ्लोटर’ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।”

আরো ताजा खबर

‘लोग मुझ पर विश्वास नहीं करते’ Duleep Trophy में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने दिया चौंकाने वाला बयान

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) Ishan Kishan On Red ball Cricket Comeback: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) जो इस समय जारी दलीप ट्राॅफी...

बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा 

Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X) जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल में भारतीय क्रिकेट टीम की मौजूदा हालात को देखते हुए भी पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने टीम...

26 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से...

शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Shoriful Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज...