Skip to main content

ताजा खबर

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में हुए विवाद की चर्चा अभी भी जारी है। हालांकि, श्रीलंका ए के कप्तान साहन अरच्चिगे (Sahan Arachchige) ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को निशाना बनाने की कोई योजना नहीं बना रही है।

फाइनल से पहले साहन अरच्चिगे ने कहा कि उनकी टीम अब उस घटना को भूल चुकी है। उन्होंने बताया कि करीबी मुकाबलों में खिलाड़ियों की भावनाएं उभरकर सामने आना सामान्य बात है, लेकिन अब पूरा ध्यान फाइनल जीतने पर है। श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि उनकी टीम किसी खिलाड़ी को अलग से टारगेट नहीं कर रही है और सभी खिलाड़ी सिर्फ खेल का आनंद लेते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।

2. ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को टीम में वापसी से पहले फिटनेस क्लियरेंस हासिल करनी होगी। दोनों खिलाड़ी फिलहाल चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन, कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद ही बीसीसीआई भारत के इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगा।

3. ‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया की संभावित बल्लेबाजी क्रम को लेकर अपनी राय दी है। कैफ का मानना है कि वनडे क्रिकेट में नंबर-3 की जगह पर विराट कोहली का दबदबा अभी भी बरकरार है और फिलहाल कोई खिलाड़ी उनकी जगह नहीं ले सकता।

हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की है। विराट कोहली चोट के कारण सीरीज से बाहर थे, जिसके चलते ईशान को मौका मिला। उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या इंग्लैंड दौरे पर उन्हें कोहली की जगह दी जा सकती है? हालांकि, कैफ इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हैं।

4. हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सीरीज के तहत होने वाले तीन वनडे मैचों में हिस्सा लेने से पहले BCCI से फिटनेस क्लीयरेंस लेना होगा। बता दें इंजरी के कारण ये दोनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के जारी वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

हार्दिक अभी भी उस क्वाड्रिसेप्स चोट से उबर नहीं पाए हैं जो उन्हें पीठ की ऐंठन (बैक स्पाज्म) से ठीक होने के दौरान लगी थी। दूसरी ओर, कोहली भी अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं। कोहली को यह चोट उन्हें IPL 2026 के फाइनल में लगी थी, जिसमें उन्होंने RCB के लिए नाबाद 75 रन बनाकर टीम को दूसरा खिताब जिताया था।

5. IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसको लेकर अगर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट् की मानें तो बीते वक्त में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालने वाले राहुल को आईपीएल के आगामी सीजन से पहले डीसी मैनेजमेंट बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है।

गौरतलब है कि साल 2025 और 2026 आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल की कप्तानी में प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई। तो वहीं, इस बात की पूरी संभावना है कि गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले स्पिनर ऑलराउंडर अक्षर पटेल से दिल्ली कैपिटल्स अलग हो जाए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी करने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं, लेकिन अभी तक फ्रेंचाइजी द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

6. वैभव सूर्यवंशी का सामना माइकल होल्डिंग और एंडी रॉबर्ट्स जैसे खूंखार गेंदबाजों से होता तो क्या होता? पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड ने बताया

रेव स्पोर्ट्स के साथ इंटव्यू में क्लाइव लॉयड ने इस सवाल पर अपनी राय दी है और कहा है “उसके लिए एक बेहतरीन टेस्ट होता है। देखिए वह बहुत रोमांचक खिलाड़ी हैं और मुझे यकीन है कि हम उन्हें कई और सालों तक खेलते हुए देखेंगे। हमारे सामने उसका टेस्ट होता, उसके स्किल्स का टेस्ट होता। मुझे वह बहुत शानदार बैटर लगता है। बहुत अच्छा स्ट्राइकर है। हां, वैभव के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी रोमांचक होता और हमारे लिए भी एक शानदार टेस्ट होता।”

7. IND vs AFG: रोहित शर्मा के 3 कैच क्यों है खास? भारतीय क्रिकेट में 13 साल बाद हुआ ऐसा

भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में जारी तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें मैच की शुरुआत से ही प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों के सामने अफगान बल्लेबाज बेबस नजर आए। इस दौरान उनके पहले तीन विकेट खास रहे क्योंकि इन तीनों ही मौकों पर रोहित शर्मा ने स्लिप में कोई गलती नहीं की और एक के बाद एक तीन शानदार कैच लपके। रोहित की इस चौकस फील्डिंग के चलते अफगानिस्तान ने 28 रनों के स्कोर पर अपने शुरुआती तीन विकेट खो दिए।

तो वहीं, अब वह किसी वनडे पारी के दौरान शुरुआती तीनों बल्लेबाजों को एक ही फील्डर से आउट कराकर पवेलियन भेजने का यह रिकॉर्ड काफी अनोखा है। यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पूरे 13 साल बाद देखने को मिला है। रोहित से पहले यह कारनामा साल 2013 में सुरेश रैना ने श्रीलंका के खिलाफ किया था, तब वो पहले 3 विकेट में शामिल रहे थे।

8. INDW vs SAW: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से भारतीय टीम का सेमीफाइनल हो सकता है कन्फर्म, जानें कब और कहां देखें लाइव

यूके में जारी आईसीसी महिला टी2- वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। यह मैच मैनचेस्टर में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा और इस मुकाबले में जीत का मतलब टीम इंडिया का सेमीफाइनल लगभग तय होना है। आपको बता दें कि यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा, जिसे भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...