Skip to main content

ताजा खबर

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी गुजरात टाइटंस के कप्तान ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत की उम्मीद दिलाई। हालांकि, अंत में गुजरात टाइटंस को 29 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन गिल की पारी ने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया।

इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने गिल की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की और कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें टीम से रिलीज करके बड़ी गलती की थी। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में गुजरात टाइटंस की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही, लेकिन शुभमन गिल ने मोर्चा संभाल लिया।

उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और सात लंबे छक्के शामिल थे। गिल ने जोस बटलर के साथ मिलकर 128 रन की बड़ी साझेदारी की और आखिरी तक टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

आकाश चोपड़ा ने KKR के फैसले पर उठाए सवाल

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि शुभमन गिल हर बार KKR के खिलाफ अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। उनके मुताबिक, ऐसा लगता है कि गिल अपनी पुरानी टीम को यह याद दिलाना चाहते हैं कि उन्हें रिलीज करना सही फैसला नहीं था। चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने पहले ही सुझाव दिया था कि KKR को भविष्य का कप्तान शुभमन गिल को बनाना चाहिए था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने ऐसा नहीं किया।

इस मुकाबले में गिल ने खासतौर पर सुनील नरेन के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। आकाश चोपड़ा ने कहा कि जिस तरह गिल ने स्पिन गेंदबाजों को निशाना बनाया, वह देखने लायक था। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि KKR ने पहले सूर्यकुमार यादव और बाद में श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को भी जाने दिया था।

खैर, शुभमन गिल इस सीजन शानदार लय में हैं। उन्होंने 12 मैचों में 552 रन बना लिए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में भी मजबूती से बने हुए हैं। उनकी टीम गुजरात टाइटंस के 13 मैचों में 16 अंक हैं और प्लेऑफ में पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...