

आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन हाल ही में देखने को मिला ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ अब विवाद का कारण बन गया है। आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में विकेट लेने के बाद पर्ची निकालकर जश्न मनाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, इस सेलिब्रेशन को लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने नाराजगी जाहिर की है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने CSK के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन अहम विकेट हासिल किए। उन्होंने संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को आउट करने के बाद जेब से एक पर्ची निकालकर कैमरे की तरफ दिखाई।
शुरुआत में टीवी स्क्रीन पर साफ नहीं दिखा कि उस पर्ची पर क्या लिखा था, लेकिन बाद में रिप्ले में पता चला कि उस पर लिखा था कि “अक्की ऑन फायर” और टी20 क्रिकेट में विकेट लेने को लेकर खुद की तारीफ की गई थी।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू को यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने एक क्रिकेट शो के दौरान इस सेलिब्रेशन की खुलकर आलोचना की। रायडू ने कहा कि खिलाड़ियों को मैदान पर ऐसे बचकाने तरीके अपनाने से बचना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसी खिलाड़ी को यह कैसे लगा कि पर्ची निकालकर जश्न मनाना एक शानदार आइडिया हो सकता है। रायडू ने यह भी कहा कि शायद खिलाड़ियों के आसपास मौजूद लोग ही उन्हें ऐसे आइडिया के लिए बढ़ावा देते हैं।
BCCI से बैन की मांग
“Everybody Will Think I’m Cool” – Ambati Rayudu Critisised LSG’s bowlers Akash Singh 🤯👀
Ambati Rayudu said 🗣️,
“I just want to know at what point today he thought, ‘hey, this will be awesome, like I’ll pull this out on TV, everybody will think I’m cool. I also want to know… pic.twitter.com/iMVw2jr63J
— Cricket Central (@CricketCentrl) May 16, 2026
रायडू ने साफ तौर पर कहा कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड को इस तरह के ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर रोक लगाने के बारे में सोचना चाहिए। उनके मुताबिक, मैदान पर खिलाड़ियों का व्यवहार खेल की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए।
हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने आकाश सिंह के इस अंदाज को मनोरंजक बताया, जबकि कई लोगों ने इसे जरूरत से ज्यादा दिखावा करार दिया। अब देखना होगा कि BCCI इस मामले पर कोई कदम उठाता है या नहीं।
IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो
IPL 2026 टिकट घोटाला: विराट कोहली के मैचों के लिए ब्लैक में बिके ₹80,000 के टिकट, DDCA अधिकारी के शामिल होने का शक
17 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 17 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

