Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व दिग्गज आर अश्विन ने टेस्ट में नंबर 3 के लिए देवदत्त पडिक्कल का समर्थन किया, पढ़ें बड़ी खबर

Devdutt Padikkal (Image Credit- Twitter X)

भारत और जारी आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे देवदत्त पडिक्कल की पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। अश्विन ने भारतीय टेस्ट टीम में नंबर तीन की दावेदारी के लिए पडिक्कल का भरपूर समर्थन किया है।

बता दें कि आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए शानदार खेल दिखाने से पहले पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया था। विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 में उन्होंने 90.62 की शानदार औसत से कुल 725 रन बनाए थे। वह पिछले सीजन इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

इसके अलावा उन्होंने रणजी ट्राॅफी में 60.33 की औसत से कुल 543 रन बनाए और कर्नाटक को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सेमीफाइनल में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए पडिक्कल ने उत्तराखंड के खिलाफ 232 रनों की मैराथन पारी भी खेली थी। तो वहीं, अब देवदत्त के इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर पूर्व दिग्गज स्पिनर ने उन्हें टेस्ट टीम में नंबर 3 के लिए बैक किया है।

देवदत्त पडिक्कल को मिला अश्विन का साथ

हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में आर अश्विन ने कहा- “मैं चाहता हूं कि देवदत्त पडिक्कल टेस्ट क्रिकेट में भारत के तीसरे नंबर के बल्लेबाज बनें। उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और वे भारत के लिए एक स्थायी टेस्ट खिलाड़ी बनने के हकदार हैं। उन्हें लंबे समय तक मौका दिया जाना चाहिए।”

अश्विन ने आगे कहा- “अगर आप उनके छक्कों को देखें, तो सब कुछ टाइमिंग पर निर्भर करता है। जब मैं उनकी बल्लेबाजी देखता हूं, तो मुझे लगता है कि उनमें दिनेश कार्तिक की थोड़ी सी झलक है। वह स्पिनरों के खिलाफ बहुत आक्रामक खेलते हैं। वह मेरे साथ रॉयल रेलवे में थे, और उस समय वह स्पिनरों को बैक फुट पर खेलते थे। अब वह रिवर्स स्वीप और स्वीप शॉट खेलते हैं। उनके पैरों का इस्तेमाल भी काफी अच्छा है।”

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...