
Babar Azam (Image credit Twitter – X)
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने हाल ही में अपनी वर्ल्ड वनडे प्लेइंग XI चुनी, जिसमें उन्होंने किसी भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं दी। इस सूची से रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नामों का बाहर होना चर्चा का विषय बन गया है।
बाबर ने अपनी टीम में ओपनिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड को चुना। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम को रखा गया है। मिडिल ऑर्डर में उन्होंने अपने साथी मोहम्मद रिजवान को शामिल किया, जबकि न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक को भी जगह दी गई।
ऑलराउंड और स्पिन विभाग में बाबर ने मिचेल सैंटनर और राशिद खान पर भरोसा जताया। तेज गेंदबाजी आक्रमण में उन्होंने जोफ्रा आर्चर, शाहीन अफरीदी और कगिसो रबाडा को शामिल किया। दिलचस्प बात यह रही कि बाबर ने खुद को मज़ाकिया अंदाज में 12वां खिलाड़ी घोषित किया।
बाबर आजम की वनडे XI:
मिचेल मार्श, ट्रैविस हेड, एडेन मार्करम, मोहम्मद रिजवान, रचिन रवींद्र, हैरी ब्रूक, मिचेल सेंटनर, राशिद खान, जोफ्रा आर्चर, शाहीन अफरीदी, कागिसो रबाडा
PSL 2026 में शानदार प्रदर्शन
इस समय बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे हैं। उनकी टीम फाइनल तक पहुंच चुकी है और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। बाबर ने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 500 से ज्यादा रन बनाए हैं और 600 रन के करीब पहुंच गए हैं।
अगर बाबर के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें, तो उन्होंने तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन, वनडे में 6500 से अधिक रन और टी20 में भी 4500 से ज्यादा रन बनाकर उन्होंने अपनी क्लास साबित की है। उनके नाम अब तक 32 शतक और 100 से ज्यादा अर्धशतक दर्ज हैं, जो उनकी निरंतरता को दर्शाते हैं।
बाबर आज़म की इस वर्ल्ड ODI XI ने फैंस के बीच बहस छेड़ दी है, खासकर भारतीय खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी को लेकर। हालांकि, यह उनकी व्यक्तिगत पसंद है, लेकिन इससे यह जरूर साफ होता है कि क्रिकेट में हर खिलाड़ी की अपनी अलग सोच और चयन की रणनीति होती है।
भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद
WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद
Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

