

आईपीएल 2026 के मैच 37 में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में GT ने हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैच को एकतरफा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
CSK की धीमी बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 20 ओवर में 158/7 का स्कोर बनाया, जो इस पिच पर थोड़ा कम साबित हुआ। टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही और 12 ओवर में सिर्फ 50 रन ही बन पाए, जो इस सीजन का सबसे धीमा टीम फिफ्टी है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों में नाबाद 74* रन बनाकर पारी संभाली, लेकिन उनकी यह पारी काफी धीमी रही।
GT के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3/25 विकेट लिए। उन्होंने संजू सैमसन और उर्विल पटेल जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट कर CSK को बैकफुट पर धकेल दिया। वहीं अरशद खान ने भी 2 विकेट लेकर अच्छा साथ दिया।
CSK की ओर से गायकवाड़ और शिवम दुबे के बीच 59 रनों की साझेदारी हुई, जिसने टीम को थोड़ा संभाला। दुबे ने भी अहम योगदान दिया और अपना 2000 IPL रन पूरा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 46 गेंदों में 87 रन बनाए और टीम को आसान जीत दिलाई। उनकी पारी में 7 छक्के शामिल थे, जिससे मैच जल्दी खत्म हो गया।
मैच में बने ये रिकाॅर्ड व स्टैट
1. सैमसन ने IPL में 5000 रन पूरे किए।
2. गायकवाड़ ने 100 छक्कों का आंकड़ा छुआ।
3. गायकवाड़ ने 49 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो CSK के लिए सबसे धीमे फिफ्टी में से एक है।
4. राशिद खान को 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लाया गया, जो उनके IPL करियर में सबसे देर से गेंदबाजी करने का पहला मामला बन गया है
5. सीएसके ने 50 रन तक पहुंचने में 12 ओवर का समय लिया, जो आईपीएल 2026 में अब तक किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे धीमा अर्धशतक है।
6. आईपीएल 2026 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में कागिसो रबाडा सबसे आगे पहुंच गए हैं (9 विकेट)
7. संजू सैमसन ने महज 3555 गेंदों में 5000 आईपीएल रन पूरे किए, जो इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं।
LSG vs KKR, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया
Video of the Day: मोहसिन खान का कहर, 5 विकेट लेकर KKR की बल्लेबाजी को किया ध्वस्त
IPL 2026 में ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के चलते आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने अंगकृष रघुवंशी, देखें वीडियो

