Skip to main content

ताजा खबर

IPL 20026: CSK की हार की हैट्रिक पर इरफान पठान का बड़ा बयान कहा ‘यह खिलाड़ी बन गया टीम की बड़ी समस्या’

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ टीम को 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी लगातार तीसरी हार थी, जिससे टीम की स्थिति पॉइंट्स टेबल में कमजोर हो गई है। फैंस को उम्मीद थी कि CSK वापसी करेगी, लेकिन टीम हर मैच में कुछ ना कुछ गलती दोहरा रही है।

इरफान पठान ने उठाए बड़े सवाल

इस हार के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि CSK की सबसे बड़ी समस्या इस समय उनके प्रमुख खिलाड़ी नूर अहमद बन गए हैं। पठान के अनुसार, नूर अहमद से टीम को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वह अभी तक अपने प्रदर्शन से प्रभाव नहीं डाल पाए हैं।

RCB के खिलाफ मैच में CSK की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आई। पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर्स तक गेंदबाज रन रोकने में असफल रहे। खासकर स्पिन विभाग, जो CSK की ताकत माना जाता है, इस मैच में कमजोर साबित हुआ। नूर अहमद ने भी काफी रन खर्च किए, जिससे विपक्षी बल्लेबाजों का दबाव और कम हो गया।

RCB बल्लेबाजों ने उठाया पूरा फायदा

RCB के बल्लेबाजों ने CSK की कमजोर गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाया। विराट कोहली और उनके साथियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और बड़े शॉट्स लगाए। टीम ने आसानी से 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जो CSK के लिए काफी मुश्किल लक्ष्य साबित हुआ।

जब CSK लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो बल्लेबाजों ने कोशिश जरूर की, लेकिन रन रेट बहुत ज्यादा होने के कारण दबाव बढ़ता गया। टीम के कुछ खिलाड़ी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए, जिससे मैच धीरे-धीरे हाथ से निकल गया।

अब CSK के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी गलतियों को सुधारने की है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को टीम को बेहतर दिशा देनी होगी। अगर गेंदबाजी और रणनीति में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो इस सीजन में CSK का सफर और कठिन हो सकता है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...