Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026, RR vs CSK Match 3: राजस्थान राॅयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में बने ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स 

IPL 2026, RR vs CSK Match 3: राजस्थान राॅयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में बने ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स 

IPL 2026 RR vs CSK (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान राॅयल्स ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हरा दिया और विकेट के हिसाब से आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

पहले तो मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान राॅयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रनों पर रोक दिया। इसके बाद, इस टारगेट को राजस्थान राॅयल्स ने बल्लेबाजों के कमाल के प्रदर्शन के चलते 12.1 ओवरों में 8 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।

राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज व 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट के जारी सीजन में अपने पहले ही मैच में धमाका करते हुए मात्र 17 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रनों की तूफानी पारी खेली और इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ दिया।

साथ ही मुकाबले में वैभव ने मात्र 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज और आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज तीसरा अर्धशतक है। सूर्यवंशी के इस रिकाॅर्ड के अलावा भी इस मैच में कई अन्य रिकाॅर्ड देखने को मिले, जो इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं:

RR vs CSK मैच के महत्वपूर्ण रिकाॅर्ड और स्टैट

1. आईपीएल इतिहास में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक वैभव सूर्यवंशी ने बनाया, जो उन्होंने आज महज 15 गेंदों में पूरा किया।
2. एक टीम के लिए सबसे लंबे अंतराल पर रवींद्र जडेजा ने खेला मैच ( रवींद्र जडेजा – 6,158 दिन, राजस्थान राॅयल्स के लिए)
3. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 10वें विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी (जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज के बीच 33 रन, 26 गेंद)
4. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का तीसरा सबसे कम, पहली पारी का स्कोर – 127 रन
5. 2020 के बाद पहली बार संजू सैमसन सीजन के पहले मैच में बिना अर्धशतक बनाए आउट हुए।
6. राजस्थान राॅयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विकेट के हिसाब से सबसे बड़ी जीत हासिल की (8 विकेट)

আরো ताजा खबर

जन्मदिन पर क्रांति गौड़ को मिला बड़ा सरप्राइज! Hardik Pandya से की मुलाकात, मिली साइन्ड जर्सी

Kranti Gaud Meets Hardik Pandya at BCCI Centre of Excellence (image via X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारत की महिला...

18 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs SL: Rishabh Pant ने श्रीलंका में रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर पाया है अभी तक ऐसा...

Ravindra Jadeja को क्यों मिलना चाहिए ज्यादा सम्मान? 3 वजहें जो उन्हें बनाती हैं खास

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें उतनी चर्चा नहीं मिली, जितनी उनके...

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में David Warner दोषी करार, सिडनी की अदालत ने लगाया जुर्माना

David Warner Convicted and Fined A$1,500 for Drink Driving at Sydney Court (image via getty) David Warner drink driving case: मंगलवार, 18 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर...