Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स ने एकतरफा मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से रौंदा 

IPL 2026, RR vs CSK (Image Credit- Twitter X)
IPL 2026, RR vs CSK (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 का तीसरा मैच आज 30 मार्च, सोमवार को राजस्थान राॅयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने एकतरफा मुकाबले में पांच बार की चैंपियन सीएसके को 8 विकेट से हरा दिया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने सीएसके को 127 रनों पर रोक दिया और इसके बाद इस टारगेट को 8 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। मैच में राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली और 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जो टूर्नामेंट के इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

आईपीएल 2026, आरआर बनाम सीएसके मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो होम टीम राजस्थान राॅयल्स ने टाॅस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। हालांकि, सीएसके की बल्लेबाजी राजस्थान की शानदार गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम 19.4 ओवरों में महज 127 रनों पर सिमट गई। संजू सैमसन 6, रुतुराज गायकवाड़ 6, आयुष मातरे 0 और मैथ्यू शाॅर्ट ने 2 रन बनाकर निराश किया।

तो सरफराज खान को 17 और कार्तिक शर्मा को 18 रनों की अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके। हालांकि, अंत में जेमी ओवरटन ने 43 रनों की पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी ओर, राजस्थान राॅयल्स की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली और सभी गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए। जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा ब्रजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि विश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, राजस्थान राॅयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 128 रनों के आसान लक्ष्य को 12.1 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 52 और ध्रुव जुरेल ने 18 रनों की पारी खेली, तो यशस्वी जायसवाल 38* और रियान पराग 14* रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

RR vs CSK, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर ड़ालें नजर

IPL 2026: RR vs CSK top 10 funny memes (image via X) गुवाहाटी में आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा मैच...

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via JioHotstar) राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बैटिंग के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों...

हार्दिक के बेटे अगस्त्य की सुरक्षा के लिए पैप्स से भिड़ गईं माहीका शर्मा, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Mahieka Sharma (image via X) सुरक्षा की एक दिल छू लेने वाली मिसाल पेश करते हुए, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने 29...

मोहसिन नकवी का PSL 2026 पर फूटा गुस्सा! वजह जान हो जाएंगे हैरान, पढ़ें बड़ी खबर

PSL 2026: Mohsin Naqvi (Image Credit – Twitter X) खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान सुपर लीग के चेयरमैन मोहसिन नकवी लीग से जुड़े हालिया विवादों की वजह से बेहद नाराज हैं;...