

आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तैयारियों को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि इस बार टीम को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर खिलाड़ियों की फॉर्म को लेकर चिंता बनी हुई है।
पिछले सीजन में आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट और कप्तान रजत पाटीदार ने अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन हाल के प्रदर्शन को देखें तो दोनों खिलाड़ी अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। फिल सॉल्ट ने हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया, जो उनकी क्षमता के मुताबिक कम माना जा रहा है।
वहीं रजत पाटीदार का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में भी खास नहीं रहा। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सिर्फ 67 रन बनाए, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात पारियों में 113 रन ही बना सके। पठान के अनुसार, एक कप्तान के लिए फॉर्म में होना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इसका असर पूरी टीम पर पड़ता है।
रजत पाटीदार पर भरोसा, लेकिन जोश हेजलवुड की कमी और खराब फॉर्म चिंता का कारण
पठान ने यह भी बताया कि हेड कोच एंडी फ्लावर को पाटीदार पर पूरा भरोसा है। उन्होंने उनकी शांत स्वभाव और दबाव में अच्छे फैसले लेने की क्षमता को देखकर उन्हें कप्तान बनाया था। लेकिन अब असली चुनौती यह होगी कि वह पिछले सीजन के स्तर को कैसे बनाए रखते हैं, खासकर तब जब टीम पर खिताब बचाने का दबाव होगा।
इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रह सकते, जिससे टीम को परेशानी हो सकती है। पठान ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड भी फिलहाल अपनी लय में नहीं हैं। और वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हालांकि, अंत में पठान ने भरोसा जताया कि आईपीएल में अच्छी पिचों पर ये खिलाड़ी वापसी कर सकते हैं, इसलिए बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है।
18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
MS Dhoni को लेकर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा ‘अब पुराने फिनिशर वाली उम्मीद करना मुश्किल’
SM Trends: 18 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

