
Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। कुंबले ने कहा है कि संजू के पास विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसा ही क्लास है। पूर्व दिग्गज स्पिनर ने यह भी कहा कि रोहित-विराट को रिप्लेस करना मुश्किल है, लेकिन संजू सैमसन ने दोनों की अनुपस्थिति में मैच्युरिटी दिखाई।
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने भारतीय टीम के लिए सिर्फ पांच मैच खेले, लेकिन इस दौरान उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। लीग स्टेज में संजू सैमसन भारतीय मैनेजमेंट की योजनाओं का हिस्सा नहीं थे। लेकिन जब से उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए खेलना शुरू किया, तब से वह फाइनल सहित हर मैच से बेहतर नजर आए।
अनिल कुंबले ने की सैमसन की जमकर तारीफ
दूसरी ओर, संजू सैमसन को लेकर अनिल कुंबले ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा- “अगर आप 2024 के पिछले विश्व कप को देखें, तो उसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा थे। दोनों ही महान खिलाड़ी हैं, उनकी जगह लेना बहुत मुश्किल है। मुझे लगता है कि सैमसन एक तरह से विराट-रोहित का मिला-जुला रूप है। जब कोहली की तरह थोड़ी जरूरत होती है, तो वह योजना बनाकर विकेट न गंवाने का ध्यान रखता है। और फिर जब पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की जरूरत होती है, तो वह रोहित की तरह गेंदबाजों पर हमला करना चाहता है।”
सैसमन ने छोड़ा विराट कोहली को पीछे
बता दें संजू ने फाइनल में 46 गेंदों में 5 चौके व 8 छक्कों की मदद से 89 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने खेले गए पांच मैचों में 321 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवाॅर्ड दिया गया। साथ ही सैमसन अब टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। संजू ने विराट कोहली द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2014 में बनाए गए 319 रनों के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
इंग्लैंड में डेब्यू से पहले लंदन में RCB के टीममेट के साथ दिखे विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल
IND vs AFG: कप्तान के तौर पर गिल ने ठोका अपना पहला ODI शतक, ईशान किशन ने भी जड़े ताबड़तोड़ 125 रन
रजत पाटीदार का जबरदस्त छक्का! होल्कर स्टेडियम के बाहर दे मारी गेंद, देखें वायरल वीडियो
SM Trends: 17 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

