Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड को झटका, इंजरी के कारण माइकल ब्रेसवेल टूर्नामेंट से हुए बाहर 

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड को झटका, इंजरी के कारण माइकल ब्रेसवेल टूर्नामेंट से हुए बाहर 

Michael Bracewell (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टीम के वनडे कप्तान व ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल इंजरी के कारण टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन से बाहर हो गए हैं। 34 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी को पिंडली में समस्या हुई थी, जिसके बाद स्कैन रिपोर्ट्स आने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

वह इस चोट से पिछले महीने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के बाद से रिकवर हो रहे थे। लेकिन अब रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले वह 20 देशों के बीच खेले जा रहे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

ब्रेसवेल की चोट पर कोच राॅब वाॅल्टर की प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, माइकल ब्रेसवेल की चोट को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच राॅब वाॅल्टर ने क्रिकबज के हवाले से कहा- “हम सभी माइकल के लिए बहुत दुखी हैं। विश्व कप से बाहर होना वाकई बहुत मुश्किल है और मैं जानता हूं कि न्यूजीलैंड के लिए खेलना उनके लिए कितना मायने रखता है। माइकल ने खुद को मौका दिलाने के लिए बहुत मेहनत की, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें यह झटका लगा है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

खैर, अभी तक न्यूजीलैंड ने ब्रेसवेल के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर आए कोल मैकाॅन्ची (Cole McConchie) उन्हें रिप्लेस करने की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।

145 टी20 मैच खेल चुके मैकॉन्ची, घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल हुए हैं। उन्होंने कैंटरबरी किंग्स के लिए 7.71 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का खिताब हासिल किया।

मैकॉन्ची को लेकर वाॅल्टर ने कहा कि टूर्नामेंट के माहौल में मैककॉन्ची का अनुभव बेहद महत्वपूर्ण होगा। न्यूजीलैंड ग्रुप डी का अपना तीसरा मैच शनिवार, 14 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...