Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 2025: इंदौर वनडे के लिए छात्रों और दिव्यांग प्रशंसकों के लिए विशेष टिकटों की घोषणा की गई

IND vs NZ 2025: इंदौर वनडे के लिए छात्रों और दिव्यांग प्रशंसकों के लिए विशेष टिकटों की घोषणा की गई

अगले महीने के मध्य में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं, इस मुकाबले के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने एक खास पहल के तहत छात्रों और दिव्यांग प्रशंसकों के लिए अलग से स्पेशल टिकटों की व्यवस्था की है। एमपीसीए द्वारा यह फैसला सीरीज के तीसरे बहुप्रतीक्षित मैचों में से एक के लिए सुलभता और समावेशिता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।

बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की शुरुआत वडोदरा और राजकोट में खेले जाने वाले क्रमश: पहले व दूसरे मैच से होगी और इसका समापन प्रतिष्ठित होल्कर स्टेडियम में एक डे-नाइट मुकाबले के साथ होगा।

फैंस की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, विशेष रूप से युवा प्रशंसकों और दिव्यांग दर्शकों के लिए, एमपीसीए ने रियायती टिकटों के लिए कोटा और सेक्शन निर्धारित किए हैं। मैच के सभी टिकट केवल एमपीसीए के आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ के माध्यम से ऑनलाइन बेचे जाएंगे, ऑफलाइन बिक्री काउंटर उपलब्ध नहीं होंगे।

छात्र और दिव्यांग व्यक्ति टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?

छात्रों और दिव्यांग प्रशंसकों डिस्काउंट टिकट बुक करने की प्रकिया को दो भागों में बांटा गया है। छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक टिकट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और वैध दस्तावेज, जैसे कि वर्तमान संस्थागत आईडी कार्ड या हाल के शैक्षणिक रिकॉर्ड, अपलोड करने होंगे।

एमपीसीए द्वारा सत्यापन के बाद, सफल आवेदकों को व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से एक खरीद लिंक प्राप्त होगा। पंजीकरण 31 दिसंबर, 2025 को सुबह 11 बजे शुरू होगा और 1 जनवरी, 2026 को शाम 5 बजे बंद हो जाएगा, या कोटा समाप्त होने की स्थिति में इससे पहले भी बंद किया जा सकता है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे: टिकट की कीमतें

स्टैंड कीमत (INR)
साउथ पवेलियन- लोअर 5,500
साउथ पवेलियन – फर्स्ट फ्लोर 7,000
साउथ पवेलियन – सेकेंड फ्लोर 6,500
साउथ पवेलियन – थर्ड फ्लोर 5,000
ईस्ट स्टैंड – लोअर चेयर्स 800
ईस्ट स्टैंड – फर्स्ट फ्लोर प्रीमियर 1,250
ईस्ट स्टैंड – फर्स्ट फ्लोर रेगुलर 1,100
ईस्ट स्टैंड – सेकेंड फ्लोर 1,000
वेस्ट स्टैंड – लोअर चेयर्स 900
वेस्ट स्टैंड – फर्स्ट फ्लोर प्रीमियर 1,500
वेस्ट स्टैंड – फर्स्ट फ्लोर रेगलुर 1,400
वेस्ट स्टैंड – सेकेंड फ्लोर 1,250

আরো ताजा खबर

23 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: LSG की हार के बाद ऋषभ पंत के लिए संजीव गोयनका का दिल छू लेने वाला अंदाज वायरल राजस्थान रॉयल्स...

SM Trends: 23 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 की पाॅइंट्स टेबल को लेकर एक मीम वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस...

IPL 2026: मुंबई या गुजरात, एमएस धोनी इस टीम के खिलाफ खेल सकते हैं मैच, बड़ा अपडेट आया सामने 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल में पांच-पांच बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज...

IPL 2026, Match 34: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटन्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, RCB vs GT: match preview (image via X) आईपीएल 2026 का रोमांच बढ़ता जा रहा है, और इस सीजन के सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबलों में से एक अब आ...