Skip to main content

ताजा खबर

BGT: एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने तैयार की खतरनाक पिच, वायरल हुई तस्वीर

BGT एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने तैयार की खतरनाक पिच वायरल हुई तस्वीर

AUS vs IND, Adelaide Pitch (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड, ओवल में खेला जाएगा, जो पिंक-बॉल टेस्ट मैच होगा। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मैच में 295 रनों से जीत दर्ज कर 1-0 से बढ़त बना ली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के सिनैरियो को देखते हुए यह सीरीज अब और ज्यादा इंटेंस हो गई है।

एडिलेड टेस्ट में भी टीम इंडिया फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी ओर, मेजबान टीम वापसी करना चाहेगी। इस बीच, एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए इस्तेमाल होने वाली पिच की पहली तस्वीर सामने आ गई है, जो सुर्खियां बटोर रही है।

हरी-भरी है एडिलेड की पिच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में एडिलेड, ओवल की पिच काफी ज्यादा हरी-भरी नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिच पर काफी ज्यादा पानी डाला जा रहा है और इसे हरा-भरा रखने को कहा गया है। इससे तेज गेंदबाजों को स्विंग और बाउंस मिलेगा। बता दें, पिंक बॉल लाइट्स में अलग तरह से व्यवहार करती है। दोनों ही टीमें मैच के शुरुआत में पिच से मिलने वाली मदद का फायदा उठाना चाहेंगी।

पिंक-बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन अब तक काफी खतरनाक रहा है, टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। दूसरी ओर, भारत 2020 में अपने पिछले पिंक-बॉल टेस्ट मुकाबले के बाद शानदार वापसी करना चाहेगा, उस मैच में टीम सिर्फ 36 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में उनका सबसे लोएस्ट टोटल है।

स्टार्क ने पिंक-बॉल टेस्ट मैचों में झटके हैं 66 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के पास तेज गेंदबाजी अटैक में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड जैसे गेंदबाज हैं। हेजलवुड इंजरी के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। स्टार्क ने 12 पिंक-बॉल टेस्ट मैचों में 18.71 के औसत से 66 विकेट चटकाए हैं। वहीं, स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस का प्रदर्शन भी शानदार रहा है।

पिंक-बॉल टेस्ट मैचों में ऐसा है बुमराह का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे बड़े हथियार रहने वाले हैं। उन्होंने तीन पिंक-बॉल टेस्ट मैचों में 14.50 के औसत से 10 विकेट चटकाए हैं। वहीं, अश्विन ने 13.83 के औसत से 4 मैचों में 18 विकेट लिए हैं। यह मैच भारत के नए खिलाड़ियों मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी के लिए एक परीक्षा भी होगी, जिन्हें डे-नाइट टेस्ट मैचों का कोई अनुभव नहीं है।

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...