
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली, 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्राॅफी में दिल्ली के लिए पहले दो मैच खेलते हुए नजर आएंगे। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में कोहली ने आखिरी बार रणजी ट्राॅफी 2024-25 में हिस्सा लिया था। तो वहीं, अब एक बार फिर से घरेलू क्रिकेट में कोहली की वापसी के बाद उनके फैंस के बीच उत्साह नजर आ रहा है।
हालांकि, आरसीबी व कोहली के बेंगलुरू में मौजूद क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो विजय हजारे ट्राॅफी में दिल्ली का बेंगलुरू के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला प्रस्तावित मैच अधर में लटक गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अब सभी मैच केवल सीओई में ही आयोजित किए जाएंगे, जिससे घरेलू जर्सी में कोहली की चिन्नास्वामी स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित वापसी में देरी होने वाली है।
गौरतलब है कि बीसीसीआई का आउटर बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस घरेलू क्रिकेट का नया हब बन चुका है। सीओई स्थित इंन्फ्रास्ट्रक्चर, सुविधाएं खिलाड़ियों के खेल को निखारने में अहम योगदान दे रही हैं। इस वजह से घरेलू मैच और कई घरेलू टूर्नामेंट के नाॅकआउट मैच भी यहां स्थित कई मैदानों पर प्रस्तावित हैं।
Hearing that Delhi’s #VijayHazareTrophy matches in Bengaluru will be held at CoE, and not the Chinnaswamy 🏟..it looks like #ViratKohli𓃵 will play soon fr the first time at #BCCI CoE facility!
— Gaurav Gupta (@toi_gauravG) December 23, 2025
दूसरी ओर, विजय हजारे ट्राॅफी के पहले दो मैचों में दिल्ली के लिए दो मैच खेलने के बाद, कोहली 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए दिल्ली की टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी (उप-कप्तान), विराट कोहली, अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी सिंह (विकेटकीपर), नितीश राणा, रितिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष डोसेजा, वैभव कांडपाल, रोहन राणा, ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी। अनुज रावत (स्टैंडबाय विकेटकीपर)
बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!
SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल
‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

