Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: हर्षा भोगले ने एशिया कप के लिए चुनी भारतीय टीम, 150 Kmph की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज को किया शामिल

Asia Cup 2025: हर्षा भोगले ने एशिया कप के लिए चुनी भारतीय टीम, 150 Kmph की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज को किया शामिल

Harsha Bhogle (Image Credit- Twitter X)

9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए सभी टीमें तैयारियां करती हुई नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट यूएई में 8 टीमों के बीच खेला जाएगा, जिन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय क्रिकेट टीम अपने खिताब की रक्षा करते हुए नजर आएगी।

दूसरी ओर, एशिया कप के लिए कुछ टीमों ने टीम की घोषणा कर दी है, तो कुछ के द्वारा करना बाकी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर व विश्लेषक हर्षा भोगले ने आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया है।

हर्षा ने अपनी इस टीम में 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी है। हालांकि, उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर कमाल का प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज को टीम में जगह नहीं दी है। साथ ही हर्षा ने बैकअप विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को शामिल किया है।

एशिया कप 2025 के लिए हर्षा भोगले की भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि विश्नोई, कुलदीप यादव।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 सितंबर को

गौरतलब है कि एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने खिताबी अभियान की शुरुआत 10 सितंबर, बुधवार को यूएई के खिलाफ दुबई में होने वाले मैच से करेगी। तो वहीं, 14 सितंबर रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई-वोल्टेज मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया का चयन नहीं किया है। लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते एशिया कप के 17वें सीजन के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है। सूर्यकुमार यादव के हाथों में टीम की कमान दिए जाने की संभावना है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया जा सकता है।

আরো ताजा खबर

‘अपने लिए कुछ नहीं किया’: ICC द्वारा मांगें ठुकराए जाने के बाद मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, बॉयकॉट पर यू-टर्न!

T20 WC 2026, IND vs PAK: Mohsin Naqvi (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने जोर देकर कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बॉयकॉट विवाद...

10 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. BCCI ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की, रोहित-विराट का हुआ डिमोशन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सीनियर...

रिपोर्ट्स- T20 World Cup 2026: 15 फरवरी को तय समय पर होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच

T20 WC 2026: IND vs PAK (image via X) सूत्रों के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में तय समय पर...

BCCI ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की, रोहित-विराट का हुआ डिमोशन

Virat Kohli & Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सीनियर पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की...