Skip to main content

ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का इंग्लैंड की धरती पर धमाकेदार प्रदर्शन, लीड्स में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल का इंग्लैंड की धरती पर धमाकेदार प्रदर्शन, लीड्स में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इंग्लिश धरती पर टेस्ट शतक बनाते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

जायसवाल ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। राहुल के आउट होने के बाद भी उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली और टेस्ट करियर का पांचवां शतक बना डाला। बाएं हाथ के बल्लेबाज की इस शतक की बदौलत भारतीय टीम पहले दिन मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

इस शतक के साथ ही जायसवाल ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए। स्टार बल्लेबाज लीड्स में शतक बनाने वाले पहले भारतीय टेस्ट ओपनर बन गए हैं। इसके अलावा भारत की ओर से इंग्लैंड में पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी भी बन गए हैं। यशस्वी अब ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं।

इंग्लैंड में पहली टेस्ट पारी में भारत के लिए शतक

  • 146- एम विजय, ट्रेंट ब्रिज 2014
  • 133- विजय मांजरेकर, हेडिंग्ले 1952
  • 131- सौरव गांगुली, लॉर्ड्स 1996
  • 129*- संदीप पाटिल, ओल्ड ट्रैफर्ड 1982
  • 101- यशस्वी जायसवाल, हेडिंग्ले 2025

मुकाबले की बात करें, तो भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 57 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 68* और ऋषभ पंत 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल शतक लगाने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 101 रनों की पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 42 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन बिना खाता खोले आउट हुए।

इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने अब तक दो विकेट हासिल किए हैं, जबकि ब्रायडन कार्स को एक विकेट मिला है। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने का फैसला किया, जो उल्टा पड़ गया।

আরো ताजा खबर

IND vs SA 2025: रन बनाना जरूरी इरफान पठान की चेतावनी, शुभमन गिल पर बढ़ा दबाव

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल को लेकर साफ कहा है कि अगर वे T20 टीम में अपनी जगह पक्की करना...

IPL में अगले ग्लेन मैक्सवेल बनने की क्षमता रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए यहाँ

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter/X) ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पिछले महीने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) द्वारा रिलीज़ किए जाने और उसके बाद आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में हिस्सा न लेने के...

IND vs SA 2025: शुभमन गिल के ख़राब फॉर्म के बीच सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने T20I उप-कप्तानी पर उठाए सवाल

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20आई श्रृंखला फिलहाल एक-एक की बराबरी पर टिकी हुई है। पहले मुकाबले में जीत...

IND vs SA 2025: ‘अक्षर को नंबर 3 पर भेजना उन्हें भेड़ियों के बीच फेंकने जैसा’ – डेल स्टेन ने भारत की आलोचना की

IND vs SA: Axar Patel (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत की टीम मैनेजमेंट के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है।...