Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025, DC-W vs RCB-W: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदा, स्मृति मंधाना ने खेली कप्तानी पारी 

WPL 2025, DC-W vs RCB-W: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदा, स्मृति मंधाना ने खेली कप्तानी पारी 

Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bengaluru Women (Image Credit- Twitter X)

Womens Premier League 2025: जारी महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का चौथा मैच आज 17 फरवरी, सोमवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की महिला टीमों के बीच खेला गया।

बता दें कि इस मुकाबले में आरसीबी की महिला टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया है। DC से मिले 142 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने स्मृति मंधाना (81 रन) की कप्तानी पारी के दम पर 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

DC-W vs RCB-W चौथा WPL मैच, पहली पारी का हाल

मुकाबले के बारे में आपको बताएं, तो राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम 19.3 ओवरों में कुल 141 रनों पर सिमट गई। मुकाबले में डीसी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा बिना कोई रन बनाए रेणुका सिंह के खिलाफ कैच आउट हो गई।

लेकिन इसके बाद जेमिमा राॅड्रिग्स (34 रन) और मेग लैनिंग (17) के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई। जेमिमा अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी, लेकिन 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें विकेट के पीछे रिचा घोष ने स्टंप आउट कर दिया। इसके बाद टीम के लिए अंत में एनाबेल सदलैंड ने 19, मारिजान काप ने 12, सारा ब्रायस ने 23 और शिखा पांडे ने 14 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, आरसीबी की महिला टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। रेणुका ठाकुर और जाॅर्जिया बेरहम को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा किम गार्थ और एकता बिष्ट को 2-2 सफलताएं मिली।

इसके बाद, जब आरसीबी दिल्ली कैपिटल्स से मिले 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 16.2 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए स्मृति मंधाना ने 81 रनों की पारी खेली, तो डैनी व्हाइट ने 42 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा एलिस पैरी 7* और रिचा घोष 11* रन बनाकर नाबाद रही। दिल्ली के लिए शिखा पांडे और अरुंधती रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...