Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: वो 3 खिलाड़ी जो साबित होंगे X-Factor, दिला सकते हैं अफगानिस्तान को पहली ICC ट्रॉफी

Champions Trophy 2025: वो 3 खिलाड़ी जो साबित होंगे X-Factor, दिला सकते हैं अफगानिस्तान को पहली ICC ट्रॉफी

Afghanistan Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पहला मुकाबला 21 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। टीम ने इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार खेल दिखाया था।

अफगानिस्तान टीम में इब्राहिम जादरान की वापसी हुई है, जिन्हें पिछले साल टखने में चोट लगी थी। जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत और हश्मतुल्लाह शाहीदी की मौजूदगी से टीम का बैटिंग ऑर्डर शानदार है। वहीं फिर बॉलिंग यूनिट में स्टार स्पिनर राशिद खान के साथ ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी शामिल है।

इस बीच आपको बताते हैं कि वो कौन से तीन खिलाड़ी है, जो चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं-

यह भी पढ़े:- Champions Trophy: वनडे में कैसा है अफगानिस्तान का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

अफगानिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी-

1. राशिद खान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में राशिद खान के प्रदर्शन के ऊपर अफगानिस्तान की टीम ज्यादा निर्भर रहने वाली है। राशिद वनडे फॉर्मेट में टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने अब तक 111 वनडे में 19.51 की औसत, 104.43 की स्ट्राइक रेट से 1346 रन बनाए हैं। जबकि 104 पारियों में 4.2 की इकॉनमी से 198 विकेट लिए हैं।

2. रहमानुल्लाह गुरबाज

रहमानुल्लाह गुरबाज टीम के लिए पिछले कुछ सालों से लगातार रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। 2021 में डेब्यू के बाद से ही वह वनडे में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन और शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 46 वनडे मैचों में 39.31 की औसत, 88.50 की स्ट्राइक रेट से 1769 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने 9 मैचों में 31.11 की औसत, 98.93 की स्ट्राइक रेट से 280 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे।

3. फजलहक फारुकी

युवा तेज गेंदबाज फजलहक फारुकी आगामी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने अब तक 39 वनडे मैचों में 5.78 की इकॉनमी से 50 विकेट चटकाए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड-

हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान

रिजर्व: दरविश रसूली, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...