Skip to main content

ताजा खबर

“ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लेंगे…”, WPL 2025 शुरू होने से पहले बोलीं DC की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज

“ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लेंगे…”, WPL 2025 शुरू होने से पहले बोलीं DC की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज

Jemimah Rodrigues (Photo Source: X)

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से हो रही है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच बरोदा में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 15 फरवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से अपने कैंपेन की शुरुआत करने वाली है।

लीग के पहले दो सीजनों में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन शानदार रहा है, टीम फाइनल में जरूर पहुंची लेकिन दोनों ही बार ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई।

आगामी सीजन में टीम शानदार खेल दिखाते हुए ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी। टीम इस वक्त पुणे में प्री-सीजन कैंप में आगामी सीजन के लिए तैयारी कर रही है। इस बीच, स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज ने टीम की तैयारियों को लेकर बातें की।

यह भी पढ़े:- IND vs ENG: कटक वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ खास लिस्ट में बनाई जगह

आगामी WPL सीजन की तैयारियों को लेकर जेमिमा रोड्रिग्ज का बयान

जेमिमा रोड्रिग्ज ने बताया,

“हम एक टीम के रूप में पिछले दो सीजन में बहुत अच्छे और कंसिस्टेंट रहे हैं। बेशक, यह एक फाइनल है, जिसके बारे में मुझे यकीन है कि हम इसे पार कर लेंगे, और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लेंगे, लेकिन हम सही चीजें कर रहे हैं। कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप रिजल्ट को कंट्रोल नहीं कर सकते। हम DC यूनिट के रूप में अपनी पूरी मेहनत कर रहे हैं और जीतने के लिए खेलते रहेंगे,”

जेमिमा ने आगे अपनी तैयारियों के बारे में बात करते हुए कहा,

“मेरी तैयारी बहुत सिंपल है। मैच में मुझे जो भी सामना करना होगा, मैं उन परिस्थितियों को प्रैक्टिस में लाने की कोशिश करूंगीी, चाहे वह आक्रामक तरीके से खेलना हो या एक छोर से पारी को संभालना हो। इसमें बहुत अधिक पावर-हिटिंग भी है क्योंकि यह टी20 है। इसलिए मैं भारी गेंदों का उपयोग करती हूं जिससे मुझे अपने बल्ले को तेजी से घुमाने में मदद मिलती है और अधिक पावर मिलती है।”

मेग लैनिंग के साथ कैसा है जेमिमा का बॉन्ड

जेमिमा ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग के साथ अपने बॉन्ड को लेकर बात करते हुए बताया,

“मुझे याद है कि WPL से पहले, हमने वर्ल्डड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला था, और मैंने उसे मैदान पर देखा था। वह एक आक्रामक मानसिकता के साथ अविश्वसनीय रूप से प्रतिस्पर्धी है, वह हमेशा खेल को आगे बढ़ाने और सकारात्मक रहने की कोशिश करती है। उस अप्रोच ने मुझे संदेह में डाल दिया कि क्या वह सही होगी, लेकिन जब हमने आखिरकार WPL शुरू होने के बाद बात की, तो मुझे एहसास हुआ कि वह बहुत ही विनम्र और मिलनसार है। मुझे बहुत अच्छा लगा, और मुझे एहसास हुआ कि वह हमेशा इसे व्यक्त नहीं कर सकती है, लेकिन मैदान पर, उसकी मानसिकता पूरी तरह से आक्रामकता और टीम का नेतृत्व करने के बारे में है।”

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...