
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन में पिछले कुछ समय से काफी गिरावट देखने को मिली है। काफी समय से स्पिनर्स के खिलाफ विराट कोहली को परेशान होते हुए देखा गया है। सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही नहीं बल्कि टेस्ट में भी उन्हें काफी मुश्किलें हुई हैं।
टी20 फॉर्मेट से विराट कोहली ने संन्यास ले लिया हो, लेकिन बाकी दो प्रारूप में उन्हें संघर्ष करते हुए देखा गया है। कटक में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भी विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और सिर्फ 5 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार हुए।
बता दें कि, 2021 से विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में 38 पारियों में 10 बार नॉटआउट रहे हैं, जबकि Wrist Spinner के खिलाफ अनुभवी बल्लेबाज पांच बार आउट हुए हैं। वनडे में भी विराट कोहली का रिकॉर्ड कुछ ऐसा ही है। 40 वनडे पारियों में, दाएं हाथ का बल्लेबाज पांच बार नॉटआउट रहे हैं और पांच बार कलाई के स्पिनरों के सामने घुटने टेक दिए हैं।
वनडे में विराट कोहली के आंकड़े इंग्लिश स्पिनर आदिल रशीद के खिलाफ
इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में मोईन अली और आदिल रशीद के खिलाफ कोहली ने 40 रन बनाए थे। हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट इन दोनों स्पिनर्स के खिलाफ 100 के नीचे का रहा है। आदिल रशीद के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली अपना विकेट खो बैठे थे।
सभी फॉर्मेट को मिलाकर आदिल रशीद ने विराट कोहली को 10 बार आउट किया है। आदिल रशीद के खिलाफ बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हैं।
विराट कोहली के आंकड़े तबरेज शम्सी के खिलाफ
साउथ अफ्रीका के बेहतरीन स्पिनर तबरेज शम्सी के खिलाफ भी विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। Wanindu Hasaranga और जैफ्रे वेंडरसे के खिलाफ भी दाएं हाथ के बल्लेबाज को काफी परेशान होते हुए देखा गया है।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

