Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड को उम्मीद है कि चैंपियंस ट्राॅफी से पहले विकेटकीपर जेमी स्मिथ रिकवर हो जाएंगे, पढ़ें बड़ी खबर 

इंग्लैंड को उम्मीद है कि चैंपियंस ट्राॅफी से पहले विकेटकीपर जेमी स्मिथ रिकवर हो जाएंगे पढ़ें बड़ी खबर

Jamie Smith (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को पूरी उम्मीद है कि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ (Jamie Smith) इस महीने के आखिर में चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के शुरू होने से पहले पूरी तरह से रिकवर हो जाएंगे। गौरतलब है कि स्मिथ को भारत के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान उन्हें थोड़ी परेशानी हुई थी, और वह मैदान से बाहर चले गए थे।

खिलाड़ी की इंजरी को लेकर ताजा अपडेट है कि वह अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। 24 वर्षीय खिलाड़ी इस समय पूरी तरह से फिटनेस हासिल करने लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। साथ ही भारत के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से वह पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। संभावना है कि भारत के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले आखिरी वनडे मैच से पहले वह ठीक हो जाएं।

हालांकि, इंग्लैंड को 19 फरवरी से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्राॅफी में अपना पहला मैच 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। अगर स्मिथ भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाते हैं, तो इस बात की संभावना है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएं।

खैर, भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के बारे में बात करें, तो इंग्लैंड की ओर से ओपनिंग करते हुए फिल साल्ट और बेन डकेट नजर आ सकते हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर अनुभवी जो रूट खेलते हुए नजर आएंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर, जैकब बैथल, हैरी ब्रूक और लियम लिविंगस्टोन के खेलने की संभावना है।

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बैथल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...