Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: ‘उन्हें बस स्पिन को बेहतर तरीके से…’ पहले वनडे मैच से पहले माइकल वाॅन का बड़ा बयान आया सामने

IND vs ENG: ‘उन्हें बस स्पिन को बेहतर तरीके से…’ पहले वनडे मैच से पहले माइकल वाॅन का बड़ा बयान आया सामने

Michael Vaughan (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। तो वहीं, पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) मैदान पर खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस वनडे मैच के शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन (Michael Vaughan) का बड़ा बयान सामने आया है। इंग्लिश टीम को सलाह देते हुए वाॅन ने कहा है कि उन्हें बस स्पिन को बेहतर तरीके से खेलने की जरूरत है।

गौरतलब है कि जब इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज को 4-1 से गंवाया था, तो इंग्लिश बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी खासकर वरुण चक्रवर्ती को हाथ से पढ़ने में असफल रहे थे। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक तो पांच बार स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ ही आउट हुए, जिसमें दो बार चक्रवर्ती ने उनका विकेट हासिल किया।

Michael Vaughan ने दिया बड़ा बयान

नागपुर में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से पहले माइकल वाॅन ने द देलीग्राफ में लिखे अपने काॅलम के हवाले से कहा- ऐसा लग रहा था कि उनके (इंग्लैंड) पास ओवर की पहली गेंद पर आक्रमण करने की स्पष्ट रणनीति थी।

आप इसे आधुनिक सफेद गेंद वाले क्रिकेट में देखते हैं, लेकिन वास्तव में भारत यही चाहता है। उन्हें बस स्पिन को बेहतर तरीके से खेलना होगा। उन्हें इसके खिलाफ समस्या है, जैसा कि हमने 2023 और 2024 में विश्व कप में देखा था।

वाॅन ने आगे कहा- हैरी ब्रूक निश्चित रूप से उस समस्या का हिस्सा है। स्पिन के खिलाफ ब्रूक स्पष्ट रूप से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उसके पास क्रिकेट है और किसी भी चीज से पार पाने का स्किल है। मुझे बस यही लगता है कि वह स्पिन के खिलाफ बहुत आक्रामक है। वह इसका लगभग अनादर करता है, और सोचता है कि वह इसे जमीन से मार सकता है, जो गलत है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...